Wednesday, March, 25,2026

'अभेद्य किले' में होगा एग्जाम

जयपुर: राजस्थान में गत कांग्रेस सरकार में सरकारी भर्तियों की साख पर लगे दाग को मिटाने के लिए इस बार उप-निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा-2025 को पूरी तरह 'फूलप्रूफ' बनाने को लेकर कमर कस ली गई है। 5 और 6 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा में करीब 7.70 लाख अभ्यर्थी 1174 केंद्रों पर बैठेंगे, लेकिन इस बार सिर्फ परीक्षा नहीं, बल्कि सिस्टम की विश्वसनीयता भी दांव पर है। इसी को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से आयोजन को लेकर सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया सुदृढ़ निगरानी और कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ संपन्न हो। सीएस वी. श्रीनिवास ने बैठक में साफ शब्दों में कहा है कि सरकार पेपर लीक को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य सचिव ने इस परीक्षा के लिए सभी स्तर पर उत्तरदायी व्यवस्था तय करने के निर्देश दिए हैं।

सीएस ने बैठक में संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टर्स और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी, प्रभावी कानून-व्यवस्था समय से ही तय की जाए और इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। सीएस ने निर्देश दिए कि प्रश्न पत्रों की गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनका सुरक्षित भंडारण, परिवहन एवं समय से वितरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पुलिस महानिदेशक (एसओजी एवं एटीएस), पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, सभी संभागीय आयुक्त, संबंधित जिलों के जिला कलेक्टर, पुलिस आयुक्त जयपुर और जोधपुर सहित संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संदिग्ध व्यक्तियों की होगी लिस्टिंग

सीएस ने निर्देश दिए कि संदिग्ध व्यक्तियों को सूचीबद्ध कर निगरानी रखने, डमी अभ्यर्थियों को रोकने की पुख्ता व्यवस्था तय की जाए। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी, फ्लाइंग स्क्वॉड की सक्रियता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी अनिवार्य रूप से तय करने के निर्देश भी दिए गए।

2021 का दाग, 2025 की चुनौती

राजस्थान लोक सेवा आयोग की 2021 की SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड ने लाखों युवाओं के सपनों को झटका दिया था। उस परीक्षा में 859 पदों के लिए भर्ती निकली थी और लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। बाद में सामने आए पेपर लीक घोटाले ने पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए। इसी कड़वे अनुभव के चलते इस बार प्रशासन हर उस खामी को खत्म करने में जुटा है, जहां से गड़बड़ी की गुंजाइश बनती है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery