Tuesday, April, 29,2025

एक चौथाई अंग्रेजी माध्यम स्कूलें होंगी बंद... बच्चों को करेंगे शिफ्ट

जयपुर: राज्य सरकार ने कांग्रेस सरकार में शुरू किए गए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में से करीब एक चौथाई स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। सचिवालय में बुधवार को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को लेकर गठित कैबिनेट सब कमेटी के संयोजक उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इस दौरान कमेटी सदस्य मंत्री मदन दिलावर, सुमित गोदारा और गजेंद्र सिंह खींवसर भी मौजूद रहे। बैठक में ऐसे स्कूलों को पुनः हिंदी माध्यम में बदलने का निर्णय लिया गया, जिनमें नामांकन कम हैं। इसके साथ ही इन स्कूलों के स्टूडेंट्स को नजदीकी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में प्रवेश देने पर भी चर्चा हुई। प्रदेश में 3737 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में से सरकार ने ऐसे 908 स्कूलों का चयन किया है, जिनमें प्रति कक्षा 10 या 10 से कम स्टूडेंट्स है। ऐसे में इन स्कूलों को पुनः हिंदी माध्यम में रूपांतरित कर नामांकन बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

स्कूलों में न बच्चे ना ही संसाधन

बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि समीक्षा के दौरान करीब 800 से ज्यादा विद्यालय ऐसे पाए गए हैं, जिनमें प्रति कक्षा, 10 से कम बच्चे हैं। कई ऐसे स्कूल हैं, जिनमें शिक्षक, कक्षा कक्ष सहित अंग्रेजी माध्यम के अनुसार अन्य सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे स्कूलों को संचालित करने से बच्चों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को अगली बैठक में पूरी तैयारी से आने के निर्देश दिए हैं व यह भी बताने को कहा है कि स्कूलों को रूपांतरित करने से कितने बच्चे प्रभावित होंगे।

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में दी जाएगी हर तरह की सुविधा

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस ने आनन-फानन में स्कूल तो परिवर्तित कर दिए, लेकिन एक भी पद सृजित नहीं किया और एक भी कक्षा कक्ष नहीं बनाया। हिंदी माध्यम की स्कूलों के टीचर अंग्रेजी माध्यम में लगा दिए, जिससे हिंदी माध्यम के बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। कांग्रेस सरकार ने बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया था। अब हम स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत कर रहे हैं और जो रिक्त पद हैं उन्हें भी भरा जाएगा। अंग्रेजी माध्यम की जो स्कूलें संचालित होंगी, उनके स्टूडेंट्स को सभी तरह की सुविधा मिलेगी। हमारी कोशिश रहेगी कि जो बच्चे अंग्रेजी माध्यम में ही पढ़ना चाहते हैं, उन्हें नजदीकी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में प्रवेश दिलाया जाएगा। बच्चों को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं हो, इसके लिए भी स्कूलों में लाइब्रेरी और अन्य संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery