Friday, September, 25,2026

अस्पतालों की कैंटीन की जांच में खुली हाइजीन की 'पोल'

जयपुर: अस्पतालों में मरीजों को इलाज के साथ सुरक्षित भोजन मिले, इसके लिए शुरू किए गए 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के पहले ही दिन खाद्य सुरक्षा की तस्वीर ने कई जगह सवाल खड़े कर दिए। प्रदेशभर में 100 से अधिक सरकारी एवं निजी अस्पतालों की कैंटीन, मेस, कैफेटेरिया और रेस्टोरेंट के साथ अस्पतालों के आसपास के 172 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। टीमों ने 159 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे, करीब 1500 किलो खाद्य सामग्री नष्ट कराई और खाद्य सुरक्षा मानकों में कमियां मिलने पर 90 कैंटीन एवं खाद्य प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए। जयपुर में सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल से लेकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल, आरयूएचएस और नारायणा हॉस्पिटल तक जांच की गई। एसएमएस परिसर में मरीजों की कैंटीन, अन्नपूर्णा रसोई, डॉक्टर्स कैफेटेरिया, बाहर की जूस दुकानों और अस्पताल-मेडिकल कॉलेज के फूड कियोस्क की जांच में हाइजीन व्यवस्था ठीक नहीं मिली। कई जगह खाद्य पदार्थों का निर्धारित तापमान मेंटेन नहीं था, रखरखाव में कमी थी और गंदगी साफ-सफाई से जुड़ी खामियां मिलीं। टीमों ने नमूने भी लिए।

महात्मा गांधी और नारायणा हॉस्पिटल से लिए सैंपल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल की कैंटीन से ग्रेवी और पनीर के नमूने लिए गए। वहीं नारायणा हॉस्पिटल से पनीर का सैंपल लिया गया। फूड हैंडलर्स को निर्धारित ड्रेस कोड और सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। नमूनों की लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।

RUHS कैंटीन से दाल-तेल के सैंपल

आरयूएचएस हॉस्पिटल की कैटीन से चना दाल और रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए। अस्पताल की कैंटीन में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता और रखरखाव की जांच की गई। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

SMS में मरीजों के खाने की हाइजीन पर सवाल

सवाई मानसिंह अस्पताल परिसर में मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने वाली कैंटीन, अन्नपूर्णा रसोई और डॉक्टर्स कैफेटेरिया के साथ अस्पताल के बाहर जूस दुकानों और फूड कियोस्क की जांच हुई। निरीक्षण में हाइजीन प्रॉपर नहीं मिली। खाद्य पदार्थों का तापमान निर्धारित स्तर पर मेंटेन नहीं था। रखरखाव सही नहीं था और कई जगह गंदगी मिली। खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।

टीम ने अस्पतालों के बाहर भी कार्रवाई की

जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने अस्पतालों के बाहर करीब दो दर्जन ढाबों और फूड स्टॉल्स का भी निरीक्षण किया। संचालकों को सफाई रखने, तेल को बार-बार गर्म कर इस्तेमाल नहीं करने और अच्छी गुणवत्ता की खाद्य सामग्री इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए। प्रदेश में यह विशेष निरीक्षण एवं नमूनीकरण अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देश पर चल रहे अभियान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण, किचन की सफाई, फूड हैंडलर्स की व्यक्तिगत स्वच्छता, पेयजल की गुणवत्ता और कच्चे-पके भोजन के रखरखाव की जांच की जा रही है।

JECRC में पैकेट पर तारीख ही गायब

जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी की मेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायत के बाद किचन का निरीक्षण किया गया। यहां कुछ खाद्य पदार्थों के पैकेट पर पैकिंग डेट और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं मिली। किचन की सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। गुणवत्ता में कमी की आशंका पर पनीर का नमूना लिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery