Thursday, September, 17,2026

मोदी के जन्मदिन पर जलाएंगे 'आशीर्वाद का दीया'

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया किया जाएगा। अभियान मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा को समर्पित रहेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि गुरुवार शाम 7 बजे प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन अपने घरों, सार्वजनिक स्थलों और चौपालों पर 'आशीर्वाद का दीया' जलाएंगे।

बूथ समिति के सदस्य अपने क्षेत्र के लाभार्थियों के घर जाकर भी दीया प्रज्ज्वलित करेंगे। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की जाएगी। राठौड़ ने बताया कि 7 अक्टूबर तक प्रदेश की सरकारी और निजी स्कूलों में प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और विकसित भारत की संकल्पना से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। पंचायत से वार्ड स्तर तक भाजपा कार्यकर्ता स्कूलों में जाकर इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

अभियान के तहत सेवा स्मरण, आंगन का मिलन, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग, हैकाथॉन और 25 साल 25 कहानियां सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राठौड़ ने प्रदेशवासियों से अभियान में सहभागी बनने और 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने की अपील की।

कमजोर वर्ग त्रस्त, भाजपा दीये जलवा रही: टीकाराम जूली

इधर, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब रोम जल रहा था, तब नीरो बांसुरी बजा रहा था। आज देश और प्रदेश का आम आदमी, गरीब, किसान और कमजोर वर्ग कठिन परिस्थितियों से जूझ रहा है, जबकि भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीये जलाने की अपील कर रही है। जूली ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम आदमी का रसोई बजट बिगड़ गया है। खाद्य तेल, दाल, चावल और लहसुन जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने मध्यम वर्ग और किसानों पर बोझ बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के कई हिस्सों में कम बारिश से किसान संकट में हैं और सरकार से राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery