Thursday, July, 23,2026

जयपुर से रामेश्वरम् के लिए आज रखाना होगी तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार बुजुर्गों को आध्यात्मिक, मानसिक और भावनात्मक संतोष का अवसर देने के लिए 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना' संचालित कर रही है। यह योजना बुजुगों के प्रति सम्मान और सेवा का प्रतीक बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने इसे सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए बुजुर्गों के अनुभव और ज्ञान को सम्मान देने का प्रयास किया है। राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप इस वर्ष 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। इसमें 50 हजार बुजुर्गों को वातानुकूलित ट्रेन और 6 हजार को हवाई यात्रा का लाभमिलेगा। इसी के तहत 23 जुलाई को एक विशेष ट्रेन जयपुर से रामेश्वरम् के लिए रवाना होगी। इसके अलावा देवस्थान विभाग ने योजना के अगले चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। 10 अगस्त तक विभाग की वेबसाइट पर आवेदन किए जा सकते हैं। जिला स्तर पर कमेटी के माध्यम से पात्र लोगों का चयन होगा। साथ ही 100 प्रतिशत अतिरिक्त यात्रियों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी।

15 रेल मार्गों से होंगे 40 तीर्थ स्थलों के दर्शन

इस योजना के तहत 15 रेल मार्गों के जरिए देशभर के 40 से अधिक तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस बार स्वर्ण मंदिर के अतिरिक्त सिख धर्म के अन्य तीर्थ स्थलों श्री हजूर साहिब (महाराष्ट्र) व पटना साहिब (बिहार) को भी शामिल किया गया है। वरिष्ठजन हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी, सारनाथ, सम्मेद शिखर, पावापुरी, मथुरा, वृंदावन, बरसाना, आगरा, द्वारकापुरी, नागेश्वर, सोमनाथ, तिरुपति, पदमावती, कामख्या, गोवाहाटी, गंगासागर, कोलकाता, जगन्नाथपुरी, कोणार्क, रामेश्वरम, मदुरई, वैष्णोदेवी अमृतसर, वाघाबार्डर, महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर, त्रयम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर, एलोरा, बिहार शरीफ, पटना साहिब, श्री हजूर साहिब नांदेड़ तथा गोवा के मंदिर व अन्य स्थल चर्च आदि की यात्रा कर सकेंगे।

संवेदनशील सरकार का सामाजिक सरोकार

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना न केवल सरकार की संवेदनशीलता, जवाबदेही और कल्याणकारी सोच का उदाहरण है, बल्कि यह सामाजिक मूल्यों और परंपराओं को पुनर्जीवित करने की एक सकारात्मक पहल है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे मात्र यात्रा न मानकर पीढ़ियों के प्रति कृतज्ञता का भाव बताया है। यात्रा के दौरान बुजुर्गों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और ठहराव की बेहतरीन व्यवस्था की जाती है। ट्रेन में डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, होटल, ट्रांसपोर्ट, सुबह-शाम भोजन व नाश्ते की सुविधा उपलब्ध रहती है।

महंत-पुजारियों ने सीएम भजनलाल शर्मा से की मुलाकात

मुख्यमंत्री निवास पर मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न प्रमुख मंदिरों के महंत, पुजारी और प्रबंधन समितियों के सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिरों के विकास कार्यों और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा लिए गए अभूतपूर्व निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। महंतों और पुजारियों ने स्वस्तिवाचन कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन भी किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धर्म, अध्यात्म और संस्कृति से जुड़े विषयों पर प्रतिनिधियों से सारगर्भित चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के संकल्प पर प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर हमारी आस्था के केंद्र हैं और सनातन संस्कृति के वाहक हैं। उनके समग्र विकास के लिए सरकार लगातार नीतिगत निर्णय ले रही है। प्रतिनिधिमंडल में मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर के महंत कैलाश शर्मा सहित प्रदेशभर के प्रमुख मंदिरों के महंत और पुजारी शामिल रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery