Tuesday, May, 26,2026

बिना विधि मान्य पास के नहीं होगी सचिवालय में एंट्री

जयपुर: शासन सचिवालय में अब कोई भी व्यक्ति बिना विधि मान्य प्रवेश पत्र के सचिवालय में प्रवेश नहीं कर सकेगा। कार्मिक सचिव डॉ. के.के. पाठक ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी कर सभी मंत्रियों, डिप्टी सीएम, सीएम और उच्चाधिकारियों के कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। नए नियमों के अनुसार सचिवालय में आने वाले आगंतुकों को स्वागत कक्ष में विधि मान्य पास बनवाना अनिवार्य होगा। इस पास के बिना किसी भी कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि वायरलेस या फोन के जरिए सूचना देकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्णय सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे सचिवालय में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगेगी और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता व सुरक्षा सुनिश्चित होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस नियम का कड़ाई से पालन करें।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery