Wednesday, November, 05,2025

पोषण माह में राजस्थान को मिला दूसरा स्थान

जयपुर:  राष्ट्रीय पोषण माह- 2025 में राजस्थान ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अभियान में इस माह के लिए निर्धारित 81,01,730 लक्ष्यों के मुकाबले 88,93,346 उपलब्धियां दर्ज की गई। राज्य की कुल उपलब्धि दर 114.12 प्रतिशत रही। महिला एवं बाल विकास शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर गुजरात 115.74% उपलब्धि दर के साथ प्रथम, राजस्थान 114.12 प्रतिशत के साथ द्वितीय और छत्तीसगढ़ 108.30 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहा।

इस उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दीया कुमारी ने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। राज्यभर में पोषण माह को जनआंदोलन का रूप दिया गया, जिसमें 41 जिलों और 62.321 आंगनबाड़ी केंद्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

थीम आधारित गतिविधियां और जनजागरण कार्यक्रम हुए

पोषण माह- 2025 के दौरान राज्यभर में मोटापे की समस्या का समाधान, चीनी और तेल का सेवन कम करना, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा तथा शिशु एवं छोटे बच्चों के आहार के तरीके जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही पुरुषों की भागीदारी, वोकल फॉर लोकल और डिजिटलीकरण को भी विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery