Saturday, February, 28,2026

वैज्ञानिक परंपरा में महिलाओं की भूमिका हमेशा रही प्रेरकः वासुदेव देवनानी

जयपुर: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में तीन दिवसीय राजस्थान विज्ञान महोत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष की थीम 'विज्ञान में महिलाएं -विकसित भारत की उत्प्रेरक' रखी गई। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राजस्थान सरकार, विज्ञान भारती राजस्थान और एमएनआईटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। उद्घाटन समारोह में वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत की वैज्ञानिक परंपरा में महिलाओं की भूमिका हमेशा प्रेरक रही है और आधुनिक भारत में बेटियां वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह समाज के समग्र विकास और मानवीय मूल्यों से जुड़ी जीवन दृष्टि है। उन्होंने भारतीय परंपरा में गार्गी, मैत्रेयी और लोपामुद्रा जैसी विदुषियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही महिलाओं ने वेद, दर्शन और प्रकृति विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महोत्सव के पहले दिन राजस्थान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नीति निर्माण और सुझावों पर चर्चा हुई। इसके अलावा डीएनए एक्सट्रैक्शन, हँड्स-ऑन गतिविधियां, पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली पर व्याख्यान, टेलीस्कोप शो जैसी गतिविधियां हुई।

सुशासन में प्रौद्योगिकी और महिला सशक्तीकरण

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि 'अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार' का लक्ष्य तकनीक के माध्यम से संभव है। उन्होंने कहा कि जन-धन, आधार और मोबाइल ने सबका विकास सुनिश्चित किया है। एआई के माध्यम से पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र 30 सेकंड में जारी किए जा रहे है, जबकि सीपीग्राम और सर्वम प्लेटफॉर्म से नागरिक मातृभाषा में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। मुख्य सचिव ने प्रशासनिक विज्ञान और अकादमिक सहयोग पर जोर देते हुए लोक प्रशासन को विज्ञान के रूप में अपनाने, अंतर्विषयी दृष्टिकोण अपनाने और 'नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेस' के साथ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery