Wednesday, August, 26,2026

बंद कमरे की छत गिरी... दूसरे जर्जर कमरे पर भी खतरा

जयपुर: जिले की दोवड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सत्तु देवकी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। विद्यालय में करीब 120 बच्चे कक्षाओं में पढ़ रहे थे, तभी लंबे समय से बंद पड़े एक जर्जर कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। तेज आवाज सुनकर शिक्षक और विद्यार्थी तुरंत कमरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

स्कूल के 10 में से 2 कमरे हैं जर्जर

सीबीईओ दीपक शाह ने बताया कि हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। विद्यालय में कुल 10 कमरे हैं, - जिनमें दो को पहले ही असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। सुरक्षा के लिहाज से करीब एक साल से इनमें बच्चों को बैठाना बंद था। इसी सावधानी से 120 विद्यार्थियों की जान बच गई।

अधिकारियों ने स्थिति का लिया जायजा

हादसे के बाद शिक्षकों ने पीईईओ पंकज वर्मा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। पंकज वर्मा और दीपक शाह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार दूसरा जर्जर कमरा भी खतरे की स्थिति में है। दोनों कमरों के निर्माण और मरम्मत के प्रस्ताव विभाग को भेजे जा चुके हैं। मंजूरी के बाद काम कराया जाएगा।

मिड-डे-मील बनाते समय सिलेंडर में लगी आग

नीमराना। गुगलकोटा के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल में मंगलवार सुबह मिड-डे-मील बनाते समय सिलेंडर में गैस लीकेज से आग लग गई। स्कूल में मौजूद 62 बच्चों को तुरंत बाहर निकाला गया। आग बढ़ने पर ग्रामीण संदीप सिंह चौहान ने सरिए से सिलेंडर को फंसाकर करीब 100 मीटर घसीटा और जोहड़ में डाल दिया। स्कूल में रंग-रोगन का काम चलने से बरामदे में खाना बनाया जा रहा था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery