Tuesday, July, 21,2026

बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे

जयपुर: प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन लगातार दावे कर रहे हैं, लेकिन स्कूलों के बाहर बच्चों की सुरक्षा की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है। प्रदेश के कई सरकारी और निजी स्कूलों के बाहर न स्पीड ब्रेकर हैं, न जेब्रा क्रॉसिंग, न स्टॉप लाइन और ना ही स्पष्ट स्कूल जोन की चेतावनी। ऐसे में रोजाना हजारों बच्चे तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करने को मजबूर हैं। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा? 'राजस्थान स्कूल सेफ्टी ऑडिट' के तहत विभिन्न जिलों में स्कूलों के बाहर किए गए ग्राउंड निरीक्षण में सामने आया कि अधिकांश स्कूलों के प्रवेश द्वार के सामने सड़क सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम तक नहीं हैं। कई स्कूल मुख्य सड़कों और व्यस्त मागों पर स्थित हैं, जहां सुबह स्कूल लगने और छुट्टी के समय वाहनों का भारी दवाव रहता है। इसके बावजूद बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक ट्रैफिक कैल्मिंग उपाय नहीं किए गए हैं।

जेब्रा क्रॉसिंग की रोड मार्किंग गायब

निरीक्षण में कई स्थानों पर स्पीड ब्रेकर नहीं मिले, जबकि जेब्रा क्रॉसिंग की रोड मार्किंग पूरी तरह गायब थी। कई स्कूलों के बाहर स्टॉप लाइन भी नहीं बनी हुई थी, जिससे वाहन चालक बिना गति कम किए स्कूल गेट के सामने से गुजरते नजर आए। कई जगह स्कूल जोन या गति सीमा दशनि वाले चेतावनी बोर्ड भी नहीं मिले। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि स्कूलों के बाहर स्पीड कंट्रोल और सुरक्षित पैदल पार व्यवस्था बच्चों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) के दिशा-निर्देश भी स्कूल क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग, चेतावनी संकेतक और निर्धारित गति सीमा जैसे उपायों पर जोर देते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब बच्चों की सुरक्षा से जुड़े बुनियादी इंतजाम ही नहीं हैं तो जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही कौन तय करेगा? क्या प्रशासन किसी गंभीर दुर्घटना का इंतज़ार कर रहा है या फिर स्कूलों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएंगे?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery