Tuesday, May, 26,2026

शिक्षा मंत्री ने शिक्षक और अभिभावकों से किया संवाद

जयपुर: राजस्थान के सभी सरकारी विद्यालयों में बुधवार को मेगा पेरेंट-टीचर मीटिंग (पीटीएम) आयोजित की गई। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानी।
वे सबसे पहले गणगौरी बाजार स्थित पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे, जहां अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की पढ़ाई, कमजोरियों और सुधार के उपायों पर चर्चा की। उनके साथ माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट, जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर सुनील सिंगला और स्कूल प्रिंसिपल दीपिका भार्गव भी मौजूद रहीं। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मपुरी स्थित
राजकीय विद्यालय में छात्रों और अभिभावकों से मुलाकात कर परीक्षा परिणामों की समीक्षा की। इस दौरान दिलावर ने एक शिक्षक से सवाल किया कि परीक्षा में बच्चों के नंबर कम कैसे आए?

कई स्कूलों में शिक्षक अनुपस्थित

निरीक्षण के दौरान कुछ स्कूलों में शिक्षक अनुपस्थित मिले। जब अनुपस्थिति का कारण पूछा गया तो कुछ शिक्षकों ने बीएलओ ड्यूटी का हवाला दिया। दिलावर ने सख्ती से कहा कि बीएलओ ड्यूटी आधे दिन की होती है। इसलिए शिक्षक आधे दिन स्कूल में पढ़ाई करवाएंगे और आधे दिन अन्य कार्य करेंगे।

प्रिंसिपलों-शिक्षकों को PTM की देंगे ट्रेनिंग

मदन दिलावर गोनेर स्थित राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमेट) पहुंचे। यहां उन्होंने संस्थान का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दिलावर ने सीमेट को निर्देश दिया कि स्कूल प्रिंसिपलों और शिक्षकों को प्रभावी पीटीएम आयोजन की ट्रेनिंग दी जाए। उन्होंने कहा कि पीटीएम फिलहाल अव्यवस्थित नजर आ रही है। इसे और बेहतर तरीके से आयोजित करने की जरूरत है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रभावी पीटीएम आयोजन से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। अभिभावक और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद से बच्चों के परिणामों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery