Tuesday, May, 26,2026

दीया से मिले सरपंच, जल्द राशि जारी करने की मांग

जयपुर: राजस्थान सरपंच संघ ने ग्राम पंचायतों की लंबित बकाया राशि और प्रभावित विकास कार्यों को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी को ज्ञापन सौंपकर राज्य वित्त आयोग की लंबित किस्तें जल्द जारी करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से भी मुलाकात कर पंचायतों की आर्थिक स्थिति से अवगत कराया। सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024-25 की पहली किस्त के 308.41 करोड़  रुपए, दूसरी किस्त के 1336.37 करोड़ रुपए तथा वर्ष 2025-26 की पहली किस्त के 1713.68 करोड़ रुपए सहित कुल 3358.45 करोड़ रुपए वित्त विभाग में लंबित पड़े हैं। भुगतान नहीं होने से ग्राम पंचायतों में सड़क, सफाई, पेयजल और अन्य विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने कहा कि समय पर राशि जारी नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन के जरूरी कार्य अटक रहे हैं और पंचायतों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि लंबित राशि के भुगतान को लेकर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery