Wednesday, March, 25,2026

अब वीबी-जी राम जी के जरिए गांवों को साधने की रणनीति

जयपुर: निवर्तमान सरपंचों के प्रदेशस्तरीय अधिवेशन ने राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों की आहट दे दी है। बड़ी संख्या में जुटे सरपंचों के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी और उनका संबोधन इसे केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि चुनाव से पहले ग्रामीण आधार मजबूत करने की रणनीतिक कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

अधिवेशन के मंच से मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दिया कि सरकार की नीतियों को गांव तक पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका निर्णायक है। मुख्यमंत्री ने सरपंचों को गांवों के विकास को धुरी बताते हुए कहा कि योजनाएं सरकार बनाती है, लेकिन असली बदलाव पंचायतों के जरिए ही जमीन पर उतरता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आह्वान किया। सम्मेलन में पंचायत सशक्तीकरण, रोजगार, मनरेगा ढांचा और वीबीजी रामजी योजना मुख्य एजेंडे के रूप में उभरे।

21 हजार युवाओं को सौपेंगे नियुक्ति पत्र

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने युवाओं के रोजगार को सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि पेपर लीक रोकने के लिए ठोस व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री ने एक लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी होने और बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र बाटे जाने का जिक्र किया। सके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि आगामी कार्यक्रम में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंप जाएंगे।

पंचायतों को जल्द जारी होगा अतिरिक्त फंड

सीएम ने सरपंचों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मनरेगा में 850 करोड़ केंद्र से स्वीकृत कराए गए हैं और पंचायतों को अतिरिक्त फंड भी जल्द जारी किया जाएगा। वीबीजी रामजी योजना के तहत रोजगार गारंटी को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन करने और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर जोर को सीएम ने ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। नई जिला परिषदों, पंचायत समितियों और हजारों नई ग्राम पंचायतों के गठन तथा जनप्रतिनिधियों के मानदेय बढ़ाने का उल्लेख भी किया गया।

हमारी नीतियों और नीयत के केंद्र में लोककल्याण

मुख्यमंत्री भजनलाल शमों ने इससे पूर्व सीएम निवास पर नियमित जनसुनवाई कर अंतिम छोर के व्यक्ति की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित, संवेदनशील और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों और नीयत के केंद्र में लोककल्याण है तथा जनसेवा में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की
आएगी। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, श्रम, कृषि, गृह, शिक्षा, चिकित्सा और पेयजल सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी परिवेदनाओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

परियोजनाओं में भविष्य की जरूरतों को दें प्राथमिकता

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शहरी विकास की सभी परियोजनाओं में भविष्य की आवश्यकताओं को सबसे पहले ध्यान में रखा जाए। इससे राजस्थान का हर शहर टिकाऊ और लोगों की जरूरतों के हिसाब से विकसित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कामों में गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा का भी पूरा ख्याल रखा जाए, ताकि आम लोगों को सुविधाएं समय पर मिल सकें। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क, सीवरेज, ठोस कचरा प्रबंधन, स्वच्छता, पीने का पानी और आवास से जुड़ी चल रही परियोजनाओं में तेजी लाई जाए। उन्होंने बस स्टैंड्स के निर्माण के लिए एक मौडल तैयार करने को कहा, जिसमें स्थानीय जरूरतों के अनुसार अलग-अलग श्रेणी के स्टैंड बनाए जा सकें। सीएम ने लबित न्यायिक मामलों को जल्दी निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभाग स्तर पर पूरी तैयारी की जाए और देरी होने पर जिम्मेदारी तय की जाए। इस मौके पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खरों, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास आदि मौजूद रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery