Wednesday, November, 05,2025

पंचायतों को नरेगा सहित विकास फंड जल्द रिलीज करने की मांग

जयपुर: राजस्थान सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जयपुर में शासन सचिवालय में अधिकारियों से मुलाकात कर ग्रामीण विकास योजनाओं के बकाया फंड को शीघ्र रिलीज करने की मांग की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल के नेतृत्व में मुख्य सचिव सुधांशु पंत, शासन सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, पंचायत राज आयुक्त जोगाराम सहित अन्य अधिकारियों से वार्ता हुई। गढ़वाल ने बताया कि नरेगा के श्रम और सामग्री का 5,000 करोड़, राज्य वित्त आयोग का 3,000 करोड़, केंद्रीय वित्त आयोग का 2,000 करोड़, प्रधानमंत्री आवास का 200 करोड़ और स्वच्छ भारत मिशन का फंड बकाया है, जिसे जारी करें। अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि केंद्र से प्राप्त राशि शुक्रवार से रिलीज होना शुरू हो गई है, जो जल्द ग्राम पंचायतों के खातों में पहुंचेगी। नरेगा का बकाया जून के पहले सप्ताह तक और प्रधानमंत्री आवास का फंड 25 मई से लाभार्थियों को मिलना शुरू होगा। स्वच्छ भारत मिशन के बिलों के लिए जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासकों के मानदेय की समस्या के समाधान के लिए भी आदेश निकाले जाएंगे।

निकाय और पंचायती राज संस्थाओं में उपचुनाव 8 को

प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के भारत पाक सीमा पर तनाव के कारण हाल ही में स्थगित हुए उपचुनावों की तारीखों की पुनः घोषणा कर दी गई हैं। ये उपचुनाव अब 8 जून, 2025 को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने 13 जिलों के नगरीय निकायों में विभिन्न रिक्त सीटों के लिए चुनाव कराने का फैसला किया है। इसमें दो नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष का पद भी शामिल है। नगरीय निकाय चुनावों के लिए 21 मई को लोक सूचना जारी होगी। मतदान के बाद नगरीय निकाय संस्थाओं की मतगणना 9 जून को होगी। निकायों के अध्यक्ष के लिए 16 जून को और उपाध्यक्ष के लिए 17 जून को चुनाव होंगे। पंचायती राज संस्थाओं में 1 जून से 31 दिसंबर, 2024 तक रिक्त हुए पदों के लिए भी उपचुनाव होंगे। इनमें 1 जिला प्रमुख, 2 प्रधान, 1 उप प्रधान, 7 जिला परिषद सदस्य, 18 पंचायत समिति सदस्य, 17 सरपंच, 15 उपसरपंच, और 169 पंच के पद शामिल हैं। इसके लिए 20 मई को अधिसूचना जारी होगी। मतदान 8 जून को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 8 जून को होगी। वहीं, उपसरपंच के चुनाव 9 जून को होंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के लिए मतगणना मुख्यालय पर की जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery