Tuesday, July, 14,2026

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

जयपुर: राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती और लंबित मांगों को लेकर संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस बीच सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच गतिरोध खत्म करने के प्रयास सफल नहीं हो सके।

स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) में भर्ती और आंदोलन को लेकर रविवार को आयोजित बैठक भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची और वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई। इससे पहले भी एक दौर की बातचीत विफल रही थी। लगातार दो दौर की वार्ता विफल रहने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन और तेज करने का ऐलान किया है। डीएलबी में शासन सचिव रवि जैन, स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक प्रतीक जुईकर तथा जयपुर नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और भर्ती में 100 प्रतिशत वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने तथा कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को वाडों में तैनात करने की मांग रखी।

वहीं अन्य समाज के प्रतिनिधियों ने भर्ती प्रक्रिया संविधान के अनुरूप पूरी करने और सभी वर्गों के कर्मचारियों को समान रूप से वार्डों में कार्य देने की बात कही। दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनने के कारण बैठक बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गई। इधर संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने रविवार को अजमेर और किशनगढ़ में सभाएं कर कर्मचारियों को संबोधित किया तथा आंदोलन को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। साथ ही सांगानेर क्षेत्र में प्रदर्शन कर व्यापारिक संगठनों से समर्थन मांगा जाएगा।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

संघ का कहना है कि यह आंदोलन केवल भर्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि सफाई कर्मचारियों के भविष्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। जब तक सरकार छह सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

दूसरे गुट के कर्मचारियों ने नहीं दिया हड़ताल को समर्थन

वहीं दूसरे सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारी नेता राकेश चेनपुरा ने बताया कि हड़ताल को लेकर अन्य समाज के सफाई कर्मचारियों ने समर्थन नहीं दिया है। हालांकि रविवार अवकाश होने के कारण अधिकांश स्थानों पर नियमित सफाई कार्य नहीं हुआ। अन्य समाज के कर्मचारियों का कहना है कि वे हड़ताल में शामिल नहीं हैं और आमजन को परेशानी से बचाने के लिए नियमित रूप से सफाई कार्य करते रहेंगे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery