Wednesday, June, 24,2026

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल को मिला संगठनों का समर्थन

जयपुर: संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के आह्वान पर चल रही भूख हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही। आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों के समर्थन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कर्मचारी प्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। संघ के अध्यक्ष नंद किशोर डंडोरिया ने बताया कि सुमेरपुर, ब्यावर, धौलपुर, श्रीगंगानगर और सवाई माधोपुर सहित कई जिलों से पहुंचे कर्मचारियों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पूर्व अध्यक्ष शिवचरण डंडोरिया, पूर्व महामंत्री दिनेश बेनीवाल, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पवन कुमार लखन, सुभाष डेंडूता, पप्पू गोयर, विनोद तंबोली और लक्ष्मण विश्नारिया सहित कई नेताओं ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया। नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery