Sunday, June, 28,2026

शहर की सफाई थमी... 50 हजार सफाईकर्मी हड़ताल पर

जयपुर: मांगों पर समाधान नहीं होने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने आखिरकार बड़ा कदम उठा लिया। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के आह्वान पर शुक्रवार से जयपुर सहित पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर अनिश्चितकालीन सफाई कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया। इसके साथ ही प्रदेश के कई शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका गहरा गई है। जयपुर के लालकोठी स्थित नगर निगम परिसर में आयोजित आमसभा में प्रदेशभर से हजारों सफाई कर्मचारी ढोल- नगाड़ों और जुलूस के साथ पहुंचे। सभा की अध्यक्षता मनोज चांवरिया ने की। कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक सफाई कार्य नहीं किया जाएगा।

51 सदस्यीय समिति का किया गठन

संघर्ष को और प्रभावी बनाने के लिए 51 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया है। यह समिति प्रतिदिन बैठक कर आंदोलन की आगामी रणनीति तय करेगी। शनिवार सुबह से सभी कर्मचारी अपने-अपने वार्डों की हाजिरी स्थलों पर प्रदर्शन करेंगे, जबकि संघर्ष समिति के सदस्य विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों और पालिकाओं में कर्मचारियों से संपर्क कर आंदोलन को मजबूत करेंगे।

आंदोलन को मिला संगठनों का समर्थन

संघ अध्यक्ष नंद किशोर इंडोरिया ने बताया कि सभा में कई संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। आमसभा को कैप्टन मुकेश वाल्मीकि, सुरेश कल्याणी, शिवचरण इंडोरिया, भीम आर्मी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र हटवाल, कमल वाल्मीकि, जितेंद्र बोयत, ओमप्रकाश लोहिया, प्रकाश हड़ाला, मुकेश वर्मा और महेंद्र सियोत्रा सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के नेताओं ने बताया कि प्रदेश में करीब 50 हजार तथा जयपुर शहर में लगभग 8 हजार सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी 19 जून से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे थे। पहले चरण में नगर परिषद परिसर में प्रतिदिन 11 कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। मांगों पर निर्णय नहीं होने के बाद कर्मचारियों ने अब सामूहिक अवकाश लेकर पूर्ण हड़ताल का रास्ता चुना है।

ये हैं प्रमुख मांगें

  • परंपरागत रूप से सफाई कार्य करने वाले परिवारों को भर्ती में प्राथमिकता।
  • न्यायालय में लंबित मामलों से जुड़े अभ्यर्थियों को नियुक्ति।
  • सफाई व्यवस्था में ठेका प्रथा समाप्त की जाए।
  • भर्ती कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से स्थायी किया जाए।
  • वर्तमान एवं पूर्व में ठेके पर कार्य कर चुके कर्मचारियों को भर्ती में प्राथमिकता मिले।
  • यूनियन के साथ हुए पूर्व समझौते के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery