Tuesday, July, 14,2026

23 जुलाई को जयपुर कूच करेंगे सफाईकर्मी

जयपुर: प्रदेश में प्रस्तावित सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भर्ती विज्ञप्ति से पहले वाल्मीकि समाज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साफ कर दिया है कि यदि वास्तविक सफाई कार्य करने वाले लोगों को प्राथमिकता नहीं दी गई तो 23 जुलाई को जयपुर में बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वाल्मीकि सेना प्रमुख अनिल वाल्मीकि ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सफाई भर्ती में उन लोगों को मौका मिलना चाहिए, जो वर्षों से नगर निगम, नगरपालिकाओं और अस्पतालों में धरातल पर सफाई का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी वर्ग को आरक्षण दिए जाने से उन्हें आपत्ति नहीं है, लेकिन अनुभव के नाम पर फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाल्मीकि ने दावा किया कि उन्होंने प्रदेश की करीब 100 नगरपालिकाओं का दौरा किया है, जहां कई लोग रिकॉर्ड में सफाईकर्मी दिखाए गए हैं, लेकिन वे धरातल पर सफाई कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से 50 हजार पदों पर भर्ती निकालने और वास्तविक सफाईकर्मियों को प्राथमिकता देने की मांग की। मांगें नहीं मानी गई तो 23 जुलाई को प्रदेशभर के नगर निकायों से 5,000 से अधिक सफाईकर्मी जयपुर के शहीद स्मारक पर जुटेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास या स्वायत्त शासन मंत्री के आवास की ओर कूच करने का फैसला लिया जा सकता है। वाल्मीकि समाज ने साफ कर दिया है कि जब तक धरातल पर काम करने वाले सफाईकर्मियों को उनका हक नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery