Friday, June, 19,2026

ग्रामीण सेवा शिविरों में गैरहाजिर कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के बाद ग्रामीण सेवा शिविर-2026 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टर्स और शिविर प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिविरों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उनकी जगह वैकल्पिक कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। राज्य सरकार ने तय किया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्य शिविर से पहले प्री-कैंप आयोजित किए जाएंगे। इनमें झूलते बिजली तारों की मरम्मत, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करना, पात्र लोगों के आवेदन तैयार करवाना और सरकारी भवनों के लिए भूमि आवंटन जैसे कार्य पहले ही पूरे किए जाएंगे। यदि शिविर के दिन कोई मामला लंबित रह जाता है तो सात दिन बाद फॉलोअप कैंप लगाकर उसका समाधान किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने 181 संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को ग्राम पंचायतवार चिह्नित कर शिविरों में प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। अतिक्रमण और रास्तों से जुड़े विवादों के समाधान पर भी विशेष जोर रहेगा। संभागीय आयुक्तों को प्रतिदिन औचक निरीक्षण करने तथा जिला कलेक्टर्स को निगरानी टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण रिपोर्टों का विश्लेषण कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा। मानसून को देखते हुए बिजली, पेयजल और चिकित्सा सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में समय रहते निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery