Thursday, July, 02,2026

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई पर RTO में घमासान

जयपुर: आरटीओ प्रथम कार्यालय में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर परिवहन निरीक्षकों और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रतिदिन निर्धारित ओवरलोड चालान नहीं करने के आरोप में 10 परिवहन निरीक्षकों को 17 सीसीए के तहत नोटिस जारी किए। परिवहन निरीक्षक संघ ने नोटिस का कड़ा विरोध जताया है। संघ का कहना है कि मौखिक निर्देशों के आधार पर कार्रवाई कर निरीक्षकों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। परिवहन निरीक्षक संघ के अध्यक्ष रॉबिन सिंह ने कहा कि निरीक्षकों की सप्ताह में सातों दिन ड्यूटी लगाई जाती है, लेकिन इसके बावजूद कोई हार्ड ड्यूटी अलाउंस नहीं दिया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि उड़नदस्तों में साझा संसाधनों के बावजूद अन्य अधिकारी पांच दिन कार्य करते हैं, जबकि निरीक्षकों पर अधिक दबाव डाला जा रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इसी तरह दबाव बनाया गया तो मामले को न्यायालय तक ले जाया जाएगा।

विभागीय स्तर पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कार्रवाई की असमानता सामने आने के बाद जांच भी शुरू हो गई है। परिवहन अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार 9 इंस्पेक्टर्स की टीम ने मिलकर केवल 4 ओवरलोड वाहनों के चालान बनाए, जबकि 4 अन्य निरीक्षकों ने 20 से अधिक मामलों में कार्रवाई की। टोल प्लाजा डेटा से यह भी सामने आया है कि मार्गों से सैकड़ों ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई सीमित रही। उन्होंने कहा चार फ्लाइंग स्क्वॉड का एक दिन का कुल कंपाउंडिंग फीस संग्रह मात्र 25 हजार रुपए रहा, जबकि प्रत्येक टीम पर प्रतिदिन 10 हजार रुपए का खर्च आता है। इस असंतुलन ने अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

VLTD से होगी निगरानी

किशनगढ़ से मार्बल और टोंक क्षेत्र से ओवरलोड वाहनों के संगठित संचालन की शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने निगरानी और सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया है। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने विशेष अभियान शुरू किया है। अब वीएलटीडी प्रणाली के जरिए वाहनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery