Wednesday, November, 05,2025

रोडवेज में बीमा और सुरक्षा, फिर भी निजी बसों में सफर

जयपुर: राजस्थान में लगातार हो रहे प्राइवेट बस हादसे और अग्निकांड की घटनाओं ने एक बार फिर प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन घटनाओं के बीच राजस्थान रोडवेज यात्रियों के लिए एक सुरक्षित और व्यवस्थित विकल्प के रूप में सामने आती है। इसके बावजूद आमजन का एक बड़ा तबका आज भी यात्रा के लिए निजी बसों को प्राथमिकता दे रहा है, जो न केवल जोखिमभरा है, बल्कि कई बार आर्थिक रूप से भी नुकसानदेह साबित होता है। रोडवेज की बसें न तो मॉडिफाई होती हैं और ना ही इनमें गैरकानूनी बदलाव किए जाते हैं। इनका संचालन पूरी तरह से सरकार द्वारा तय किए गए तकनीकी और सुरक्षा मानकों के अनुसार होता है। राजस्थान रोडवेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हर यात्री बीमा कवर के तहत यात्रा करता है। किसी दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों को मुआवजा सुनिश्चित रूप से मिलता है। इसके विपरीत, प्राइवेट बसों में यात्रियों के लिए कोई बीमा व्यवस्था नहीं होती। इसके साथ ही रोडवेज की हर बस वर्कशॉप से तकनीकी जांच के बाद ही रूट पर रवाना होती है।

रोडवेज की कम बसें और सीमित रूट

जानकारों का कहना है कि रोडवेज में यात्रियों की कमी की मुख्य वजह इसकी बसों की सीमित संख्या और रूट कवरेज है। कई ग्रामीण और रात्रिकालीन रूटों पर प्राइवेट बसों की पहुंच अधिक है, जिससे यात्रियों को सुविधा के नाम पर निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है। यदि रोडवेज बसों की संख्या और रूट बढ़ाए जाएं, तो लोग फिर से सार्वजनिक परिवहन पर भरोसा करने लगेंगे।

जनप्रतिनिधियों का भरोसा रोडवेज पर

दिलचस्प तथ्य यह है कि आज भी हर विधानसभा क्षेत्र का विधायक अपने इलाके में रोडवेज बस शुरू करने की मांग करता है, प्राइवेट की नहीं। यह इस बात का प्रमाण है कि जनप्रतिनिधि भी रोडवेज को भरोसेमंद और स्थायी परिवहन विकल्प मानते हैं।

प्राइवेट बसों में लापरवाही और मनमानी

वहीं दूसरी ओर, प्राइवेट बसों में लापरवाही, अनुभवहीन चालक और लंबे कार्य घंटे आम हैं। कम वेतन में ड्राइवरों से लगातार ड्यूटी करवाई जाती है, जिससे थकान और असावधानी के चलते हादसे बढ़ रहे है। कई बार एक परमिट पर एकाधिक बसें चलाना, ओवरलोडिंग, और टाइम टेबल की मनमानी आम बात है। सरकार ने भले ही निजी बसों के किराए तय किए हों, लेकिन त्योहारों और सीजन में ये कंपनियां चार गुना तक वसूली करती हैं। इसके विपरीत, रोडवेज का किराया तयशुदा और समान रहता है, चाहे त्योहार हो या सामान्य दिन।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery