Friday, June, 27,2025

निजी परमिट के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

जयपुर: राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों ने निजी बसों को परमिट जारी करने के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शुक्रवार को जयपुर में परिवहन मुख्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि 22 मई को लगभग 2000 निजी बसों को दिए गए परमिट रोडवेज की आय और अस्तित्व के लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निगम फिलहाल मुनाफे की दिशा में है और ऐसे में निजी परमिट जारी करना न केवल कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है, बल्कि जनता के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। ज्ञापन में वर्ष 2015 का हवाला देते हुए बताया गया कि तब भी ऐसे निर्णय से रोडवेज को बड़ा घाटा हुआ था, जिसे कर्मचारियों के विरोध के बाद वापस लेना पड़ा था। उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान रोडवेज ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर सबसे कम दुर्घटनाओं और बेहतर डीजल औसत के लिए सम्मान प्राप्त किया है। संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और निजी परमिट प्रक्रिया पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery