Sunday, May, 17,2026

मुफ्त यात्रा के लिए अब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, एडमिट कार्ड काफी नहीं

जयपुर: राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए भर्ती परीक्षाओं और रोडवेज यात्रा सुविधा को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अभ्यर्थी अब केवल प्रवेश पत्र दिखाकर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं ले सकेंगे।
राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू करते हुए ऑनलाइन पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले निर्धारित पोर्टल पर एडमिट कार्ड अपलोड कर OTP आधारित सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पंजीकरण परीक्षा तिथि से 36 घंटे पहले तक ही मान्य रहेगा। इसके बाद ही अभ्यर्थी का नाम रोडवेज की ETIM मशीनों में अपडेट होगा और परिचालक 'प्रतियोगी परीक्षा' श्रेणी में टिकट जारी कर सकेंगे। प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशों के बाद यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

नए प्रावधानों के साथ होगी सीईटी परीक्षा !

प्रदेश के लाखों अभ्यर्थी अब भी सीईटी परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड के अनुसार इस बार सीईटी परीक्षा नए प्रावधानों के तहत आयोजित होगी, जिसमें नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। साथ ही 40 प्रतिशत अंकों की पात्रता व्यवस्था यथावत रहेगी और सीईटी प्रमाण पत्र की वैधता तीन वर्ष तक होगी। संभावना जताई जा रही है कि सीईटी परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2026 में आयोजित हो सकती है।

पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 24 जुलाई को

इधर, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने परीक्षा कैलेंडर 2025-26 में आंशिक संशोधन करते हुए नई परीक्षा तिथियां जारी की हैं। बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज के अनुसार पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा-2026, जो पहले 18 जून को प्रस्तावित थी, अब 24 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। वहीं वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 28 जून 2026 को, जबकि लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery