Friday, April, 17,2026

फैसलों से निवेशकों को राहत, उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

जयपुर: भाजपा सरकार राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने के लिए लगातार नीतिगत सुधार कर रही है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत बनाने के इन प्रयासों के तहत रीको ने निवेशकों की मांग को ध्यान में रखते हुए कई अहम निर्णय लिए हैं, जिससे उद्योग स्थापना की लागत कम होगी और उद्यमियों को बड़ी राहत मिलेगी। रीको ने असंतृप्त औद्योगिक क्षेत्रों (ऐसे क्षेत्र, जहां तीन नीलामियों के बाद भी कुल बिक्री योग्य भूमि का 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सा आवंटित नहीं हुआ हो) में भूखंडों का आवंटन अब प्रचलित औद्योगिक दर या आरक्षित दर के 60 प्रतिशत मूल्य पर करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में लीज अवधि 99 साल से घटाकर 33 साल कर दी गई है। प्रत्यक्ष आवंटन योजना के नौवें चरण में 27 असंतृप्त औद्योगिक क्षेत्र शामिल किए गए, जिनमें से 22 भूखंडों पर कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए। इस कदम से उद्योग स्थापना की लागत में काफी कमी आएगी और निवेशकों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रत्यक्ष आवंटन योजना की वैधता बढ़ी

निवेश को और प्रोत्साहित करने के लिए रीको ने प्रत्यक्ष आवंटन योजना की वैधता 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी है। साथ ही योजना में भागीदारी बढ़ाने के लिए एमओयू से जुड़े नियमों में शिथिलता दी गई है। अब राइजिंग राजस्थान एमओयू होल्डर्स योजना के चरण शुरू होने पर भी ईएमडी जमा करने तक एमओयू निष्पादित कर निवेशक पात्र बन सकेंगे, जिससे अधिक निवेशकों को अवसर मिलेगा। पहले निवेशकों को चरण शुरू होने से 15 दिन पहले ही एमओयू पूरा करना पड़ता था, जिससे कई निवेशक योजना का लाभ नहीं ले पाते थे।

निवेशकों का विश्वास बढ़ा, रोजगार के नए अवसर

इन सुधारों और नियमों में सरलीकरण से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। औद्योगिक भूखंडों का आवंटन तेजी से हो रहा है। इससे राज्य में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी, निवेश बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

विशेष श्रेणी के क्षेत्रों को सामान्य श्रेणी में बदला

रीको के कुछ औद्योगिक क्षेत्रों को पहले विशेष श्रेणी के उद्योगों (जैसे लेदर, मेडिकल डिवाइस) के लिए आरक्षित किया गया था, लेकिन निवेशकों ने वहां सामान्य उद्योग लगाने में रुचि दिखाई। इसे ध्यान में रखते हुए उपयोग की श्रेणी में बदलाव किया गया है।

  • जयपुर का मानपुरा माचेड़ी औद्योगिक क्षेत्र लेदर उद्योग से हटाकर सामान्य श्रेणी के लिए उपलब्ध कराया गया।
  • इंटीग्रेटेड रिसोर्स रिकवरी पार्क, थौलाई (जयपुर) और बोरानाडा मेडिकल डिवाइस पार्क (जोधपुर) के कुछ हिस्से सामान्य उद्योगों के लिए खोले गए।
  • बोरानाडा का नया क्षेत्र 'इंडस्ट्रियल ग्रोथ पार्क बोरानाडा एक्सटेंशन' के नाम से शुरू किया गया।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery