Saturday, June, 27,2026

सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों की कमी के बीच सरकार ने लिया फैसला

जयपुर: में सुपर राजस्थान स्पेशियलिटी डॉक्टरों की कमी के बीच चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सेवानिवृत्त नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. धनंजय अग्रवाल को दोबारा नियुक्त किया है। मेडिकल कॉलेज के एसएमएस नेफ्रोलॉजी विभाग से 31 मई को सेवानिवृत्त हुए डॉ. अग्रवाल को महज 22 दिन बाद अजमेर में रिक्त प्रोफेसर (नेफ्रोलॉजी) पद पर पे-माइनस-पेंशन आधार पर पुनर्नियुक्ति दी गई है। विभाग की संयुक्त सचिव ज्योति चौहान की ओर से 19 जून को जारी आदेश अब संबंधित मेडिकल कॉलेज तक पहुंचा है।

आदेश के अनुसार डॉ. अग्रवाल की नियुक्ति कार्यग्रहण की तिथि से एक वर्ष, नियमित कार्मिक उपलब्ध होने अथवा 67 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। हालांकि नियुक्ति के बाद सबसे बड़ी चर्चा इस बात को लेकर है कि वे वास्तव में अजमेर में सेवाएं देंगे या फिर प्रतिनियुक्ति के जरिए जयपुर में ही कार्यरत रहेंगे।

विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी

राजस्थान में न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रो एंट्रोलॉजी और यूरोलॉजी जैसे सुपर स्पेशियलिटी विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। जयपुर और जोधपुर को छोड़ अधिकांश बड़े सरकारी अस्पताल सीमित विशेषज्ञों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर जैसे केंद्रों पर मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी (राजमेस) के 24 मेडिकल कॉलेजों में अब तक कई सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू नहीं हो सके हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जयपुर जाना पड़ता है। सरकार रिटायर्ड विशेषज्ञों को दोबारा नियुक्त कर इस कमी को दूर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अधिकांश डॉक्टर जयपुर या जोधपुर जैसे बड़े केंद्रों में ही कार्य करना चाहते हैं। इससे सरकार के सामने विशेषज्ञ डॉक्टरों को जरूरत वाले जिलों में तैनात करना बड़ी चुनौती बना हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery