Tuesday, February, 17,2026

गृह जिलों में तैनात अफसर हटेंगे, 150 से ज्यादा आरएएस के तबादलों की तैयारी

जयपुर: आरएएस अफसरों की एक बड़ी ट्रांसफर लिस्ट की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार लिस्ट में 150 से ज्यादा नाम हैं। लिस्ट इस माह के लास्ट में या मार्च में होली की छुट्टियों के बाद आईएएम की लिस्ट के साथ जारी हो सकती है। राज्य निवाचन आयोग ने सरकार को ये निर्देश दिए थे कि गृह जिले में तैनात उन सभी राज्यकर्मियों को 28 फरवरी तक हटा दिया जाए, जिनका आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से सीधे वास्ता है। इनमें संभागीय आयुक्त, कलेक्टर्स, एडीएम और एमडीएम भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार डीओपी ने कुल 90 ऐसे आरएएस के नाम छटि हैं, जो वर्तमान में गृह जिले में तैनात हैं। स्वाभाविक है इन्हें बदला जाएगा। इसके साथ ही पॉलिटिकल रिक्वायरमेंट और सिफारिशों के चलते भी कई आरएएस अफसर बदले जाएंगे। ऐसे में लिस्ट 150 से ज्यादा नामों की संभव है।

एक आईएएस अफसर प्रज्ञा केवलरमानी को भी संभागीय आयुक्त की पोस्ट से हटाना होगा, उनका गृह जिला उदयपुर है। जोधपुर की संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह भी इसी माह 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रही हैं।
डीओपी को उनका विकल्प भी तलाशना होगा।

राज्य की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी दो खबरें भी उल्लेखनीय हैं आईएएस के. के. पाठक की केंद्र से वापसी का इंतजार हो रहा है। राज्य सरकार ने पिछले दिसंबर में ही केंद्र सरकार को पाठक की वापसी के लिए रिक्वेस्ट लेटर भेन दिया था। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार अब मई 2026 से पहले पाठक की वापसी संभव नहीं है, क्योंकि चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों के लिए उन्हें ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। ये चुनाव मई तक ही संपन्न हो पाएंगे। तब तक चुनाव आयोग पाठक को रिलीव नहीं करेगा।

इसी तरह राज्य के एक और आईएएस अतहर आमिर उल शफी खान (2016 बैच), जिनको इसी माह जम्मू एंड कश्मीर में इंटर स्टेट डेपुटेशन से वापस लौटना था, अब नहीं लौट रहे हैं। उनका कार्यकाल हालांकि 15 फरवरी, 2026 को पूरा हो गया है, लेकिन केंद्र सरकार ने खान का डेपुटेशन एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। वे फरवरी 2021 में जम्मू एंड कश्मीर गए थे और वर्तमान में वहां कुलगाम के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की पोस्ट पर कार्यरत हैं।

आईटीडीसी को नई दिशा दे रहीं आईएएस मुग्धा सिन्हा

राज्य की सीनियर महिला आईएएस मुग्धा सिन्हा (1999) बैद्य) दिल्ली में अपनी प्रतिभा और योग्यता के जलवे बिखेर रही है। वे केंद्र सरकार के बड़े संस्थान इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (ITDC) के प्रबंध निदेशक के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। अभी वे चर्चा में तब आई, जब उन्होंने पिछले सप्ताह 13 फरवरी को दिल्ली में एक बड़े समारोह का भव्य आयोजन किया। समारोह आईटीडीसी के 60 वर्ष और इस कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित अशोका होटल के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। समारोह में यह बताया गया कि आईटीडीसी केंद्र सरकार का प्रतिष्ठित और गौरवशाली कॉर्पोरेशन है। दिल्ली में अशोका होटल के अलावा देश के कई शहरों में इसके अन्य होटल संचालित हैं। होटल के अलावा यह कॉर्पोरेशन कई अन्य कॉमर्शियल और बिजनेस एक्टिविटी भी संचालित करता है। इनमें कैटरिंग, रेस्टॉरेट, ट्रेवल और टूरिज्म जैसे सेक्टर शामिल हैं।

दिल्ली में वर्ष 1956 में स्थापित अशोका होटल में 500 कमरे है और समूचे विश्व में इसकी ख्याति व प्रतिष्ठा है। मुग्धा सिन्हा ने अप्रैल 2025 में आईटीडीसी के एमडी की जिम्मेदारी संभाली थी। पिछले 10 महिनों में उन्होंने इस कॉर्पोरेशन को नई ऊचाई पर पहुंचाया है। इससे पूर्व वे अक्टूबर 2022 से केंद्र में कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट में बही जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। इस कारण उन्हें इस सेक्टर का पर्याप्त अनुभव है। अपने इसी अनुभव और कार्यक्षमता के बलबूते वे अपने काम में सफल हो रही है। देश-विदेश के टूरिज्म और होटल सेक्टर में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। वह इंडियन ट्रैवल और हॉस्पिटेलिटी का चेहरा बन गई है। राजस्थान को अपनी इस महिला आईएएस पर गर्व है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery