Saturday, August, 22,2026

प्रदेश में चुनावी रण से पहले 'जमीनी' ब्यूरोक्रेसी की बड़ी 'सर्जरी'

जयपुर: प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव की हलचल के बीच राज्य सरकार ने जिलों में जमीनी स्तर की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग ने निकाय चुनाव की घोषणा के कुछ घंटे पहले ही बुधवार को 21 RAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की दी। इससे पहले 11 अगस्त को 183 और 17 अगस्त को 53 RAS अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इस तरह महज नौ दिन में तीन सूचियों के जरिए 257 RAS अधिकारियों को इधर-उधर किया जा चुका है। ताजा सूची में मैदानी प्रशासन पर खास फोकस नजर आया है। 8 SDM और 3 ADM बदले गए हैं। प्रतापगढ़, हिंडौन, वजीरपुर, कुम्हेर, धौलपुर, असनावर, पीसांगन और मूंडवा में नए SDM लगाए गए हैं। वहीं दौसा, भरतपुर और कोटपूतली में ADM की जिम्मेदारी बदली गई है। निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच इन मैदानी पदों पर बदलाव को प्रशासनिक जमावट के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आरएएस के अलावा दो दिन पहले जारी 26 आईएएस अफसरों की तबादला सूची में भी कलेक्टर या उच्च स्तर पर किसी तरह का बदलाव करने की जगह ज्यादा फील्ड पोस्टिंग में ही नई तैनाती की गई।

नगर निगमों में भी बड़ी जमावट

तबादला सूची में नगर निकायों पर भी सरकार का खास फोकस दिखा। जयपुर नगर निगम में शैफाली कुशवाहा और निहारिका शर्मा को उपायुक्त लगाया गया है। भीलवाड़ा नगर निगम में कमल सिंह यादव को आयुक्त और अजमेर नगर निगम में महावीर सिंह को उपायुक्त बनाया गया है। इससे पहले जयपुर नगर निगम से पांच RAS अधिकारियों के तबादले हुए थे, लेकिन उनकी जगह तत्काल कोई नया अधिकारी नहीं लगाया गया था।

एक दिन बाद ही बदला महावीर सिंह का पद

महावीर सिंह का एक दिन के भीतर दोबारा तबादला चर्चा में है। पिछली सूची में उन्हें करौली ADM से राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल का सचिव बनाया गया था। अब उन्हें अजमेर नगर निगम में उपायुक्त लगा दिया गया है।

नरूका को कोटपूतली ADM की जिम्मेदारी

सोहन सिंह नरूका को कोटपूतली ADM लगाया गया है। कुछ दिन पहले उनका अलवर नगर निगम से भरतपुर तबादला हुआ था, लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया था। इसी दौरान अलवर में सफाईकर्मियों की नियुक्ति को लेकर मंत्री संजय शर्मा से विवाद की चर्चा सामने आई थी। हालांकि तबादला आदेश में इस विवाद का कोई उल्लेख नहीं है।

वजीरपुर SDM APO

सवाई माधोपुर के वजीरपुर की SDM सुधा रानी मीणा को आगामी आदेश तक APO किया गया है। वहीं तबादला सूची में शामिल सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

नागौर एसपी का चार्ज एएसपी आशाराम चौधरी को

राज्य सरकार ने पुलिस और वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नागौर में एसपी का पद रिक्त होने के चलते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी को आगामी आदेश तक एसपी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। गृह विभाग ने 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें जयपुर कमिश्नरेट के साथ एसओजी, सीआईडी-सीबी, साइबर क्राइम, महिला अपराध अनुसंधान सेल, आरएसी, एसडीआरएफ और विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा 24 डीएसपी के स्थानांतरण किए गए हैं। 19 प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारियों को भी डिप्टी एसपी स्तर पर पोस्टिंग दी गई है। वन विभाग में 36 कार्मिकों के तबादले हुए हैं। इनमें 8 क्षेत्रीय वन अधिकारी, एक वनपाल, 4 सहायक वनपाल, 21 वनरक्षक और 2 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। राजस्थान वन सेवा के 3 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने चुनावी तैयारियों के बीच विभागों में रिक्त पदों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को व्यवस्थित किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery