Wednesday, August, 12,2026

183 RAS अफसरों की जंबो सूची में कई चौंकाने वाले फेरबदल

जयपुर: निकाय और पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग ने 183 RAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। सूची को गौर से देखें तो यह सामान्य प्रशासनिक फेरबदल से कहीं ज्यादा चुनावी जमावट नजर आती है। खास तौर पर SDM और ADM स्तर पर बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। लंबे समय से एक ही जगह जमे अधिकारियों के साथ गृह जिले में पदस्थ अधिकारियों को भी हटाया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भी चुनावों के मद्देनजर ऐसे अधिकारियों को बदलने की सिफारिश की गई थी। अब सरकार की जंबो सूची में उसका असर साफ दिखाई दे रहा है। 183 अधिकारियों की सूची में सबसे बड़ा असर SDM स्तर पर दिखाई देता है। बड़ी संख्या में उपखण्ड अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। ऐसे में एक साथ इतने SDM बदलना चुनावी तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

योगेश श्रीवास्तव CMO से पहुंचे गंगानगर शुगर मिल

तबादला सूची का सबसे चर्चित नाम मुख्यमंत्री के OSD रहे योगेश कुमार श्रीवास्तव का है। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय से बाहर करते हुए महाप्रबंधक, गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड लगाया गया है। श्रीवास्तव लंबे समय से मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके तबादले को लेकर प्रशासनिक गलियारों में कई तरह की चर्चाए हैं। सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य संबंधी कारण भी उनके सीएमओ से बाहर जाने की वजह बताए जा रहे हैं, हालांकि सरकारी आदेश में इसका कोई उल्लेख नहीं है।

RAS एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर खराड़ी का तबादला

RAS एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अतिरिक्त आयुक्त (द्वितीय), टीएडी, उदयपुर लगाया गया है। वे इससे पहले एपीआरटीएस टोंक के प्राचार्य पद पर थे। यानी तबादला सूची में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ RAS एसोसिएशन के शीर्ष पदाधिकारी का भी स्थानांतरण हुआ है।

ऊर्जा मंत्री के विशिष्ट सहायक कालूराम एपीओ

ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर के विशिष्ट सहायक कालूराम को एपीओ कर दिया गया है। उनकी जगह त्रिलोक चंद मीणा को विशिष्ट सहायक, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ऊर्जा विभाग लगाया गया है। त्रिलोक चंद इससे पहले पंचायती राज विभाग में अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव के पद पर थे। इसके साथ ही मोनिका सामारे, एसडीओ सीकरी और राम लाल मीणा, एसडीओ जैसलमेर को भी एपीओ किया गया है।

पिंकी मीणा की हुई दौसा वापसी

तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा पिंकी मीणा की पोस्टिंग को लेकर है। जून में बहाली के बाद उन्हें सवाई माधोपुर में सहायक निदेशक, लोक सेवाएं लगाया गया था। उन्होंने 1 जुलाई को वहां कार्यभार संभाला था। अब महज सवा महीने बाद उनका फिर तबादला कर दिया गया। पिंकी मीणा को सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), दौसा लगाया गया है। पिंकी मीणा वर्ष 2021 के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े रिश्वत प्रकरण के बाद चर्चा में आई थीं। लंबे निलंबन के बाद 2026 में बहाली हुई और अब उनकी दोबारा दौसा में तैनाती ने प्रशासनिक हलकों में चर्चा बढ़ा दी है।

ADM स्तर पर भी बड़ा उलटफेर

ADM स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण जिलों में चेहरे बदले गए हैं। नरेश बुनकर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (सीलिंग), पाली, हरफूल पंकज को अलवर, अशोक कुमार शर्मा को कोटपूतली-बहरोड़, ओम प्रकाश सहारण को (शहर), जोथपुर लगाया गया है। राजकुमार कस्वा को एडीएम राजसमंद, योगेश कुमार डागुर को एडीएम डीग, पुष्पा हरवानी को एडीएम झालावाड़, अरविंद शर्मा को एडीएम दौसा और राजीव शर्मा को भी एडीएम दौसा की जिम्मेदारी दी गई है।

एपीओ से पोस्टिंग तक, 6 अफसरों पर खास नजर

तबादला सूची में पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में चल रहे अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें आकाश रंजन को सहायक आयुक्त।, देवस्थान, जयपुर, राम कुमार वर्मा को उपखण्ड अधिकारी, छोटी सरवन, नीरज मिश्रा को उपखण्ड अधिकारी, रामसर, दामोदर सिंह को उपखण्ड अधिकारी, इटावा, अर्चना बुगालिया को उपखण्ड अधिकारी, अराई और पिंकी को उपखण्ड अधिकारी, मालाखेड़ा लगाया गया है। इनमें आकाश रंजन का नाम पहले भी भ्रष्टाचार के मामले में चर्चा में रह चुका है। अब उन्हें देवस्थान विभाग में फिर जिम्मेदारी दी गई है।

जयपुर में भी कई प्रमुख पदों पर बदले चेहरे

तबादला सूची में जयपुर के नगर निगम, जेडीए, परिवहन, पंजीयन एवं मुद्रांक, आवासन मंडल और राज्य निर्वाचन आयोग समेत कई विभागों में बदलाव हुआ है। मनोज कुमार वर्मा को उपायुक्त, नगर निगम जयपुर लगाया गया है। सैयद शीराज अली जैदी को उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक, जयपुर, राजेश जाखड़ को उपायुक्त, परिवहन विभाग जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। नीलम मीणा को उप निदेशक (प्रशासन), एचसीएम रीपा जयपुर और सरिता शर्मा को उप महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक, जयपुर-वृत। लगाया गया है। डॉ. अशोक कुमार चतुर्थ को अतिरिक्त निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग बनाया गया है। आलोक जैन को उप सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग तथा मूलचंद लूणिया को सहायक सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग लगाया गया है। वर्षा शर्मा को सम्पदा प्रबंधक, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड, गरिमा शर्मा को विशेषाधिकारी, यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम और आकाश रंजन को सहायक आयुक्त (1), देवस्थान लगाया गया है। बजरंग लाल स्वामी को एसडीएम जयपुर शहर (दक्षिण), गुलाब सिंह वर्मा को एसडीएम दूदू, रमेश कुमार को एसडीएम जोबनेर और अजीत सिंह राठौड़ को एसडीएम चौमूं लगाया गया है। प्रीति चौहान को सहायक कलेक्टर आमेर, मुक्ता राव को सहायक कलेक्टर चौमूं, अजीत कुमार बुंदेला को सहायक कलेक्टर शाहपुरा की जिम्मेदारी मिली है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery