Tuesday, March, 17,2026

पंचायतीराज चुनाव से पहले 17 RAS अधिकारियों के गृह जिले बदले

जयपुर: प्रदेश में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनाव से पहले राज्य सरकार ने 17 आरएएस अधिकारियों के गृह जिलों में परिवर्तन किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नए जिलों के गठन और पुनर्गठन के मद्देनजर अधिकारियों के गृह जिले संशोधित किए गए हैं। चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए यह बदलाव अहम माना जा रहा है। आदेश के तहत विशाल दवे का गृह जिला नागौर की जगह डीडवाना-कुचामन कर दिया गया है। राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल का गृह जिला भरतपुर की बजाय डीग तय किया गया है। वहीं, सर्वेश्वर निंबार्क, नरेंद्र, अशोक कुमार पंचम और मादाराम का गृह जिला बाड़मेर के स्थान पर बालोतरा किया गया है। गुलाब सिंह वर्मा, दीपांशु सांगवान, सुरेश चौधरी और कल्पना का गृह जिला अलवर की जगह खैरथल तिजारा निर्धारित हुआ है। निर्देशों के अनुसार यदि कोई अधिकारी अपने गृह जिले में पदस्थ है तो उसका तबादला किया जाएगा। ऐसे में यह आदेश आगामी तबादला प्रक्रिया का आधार बनेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery