Monday, August, 24,2026

आकाश रंजन की देवस्थान से छुट्टी, साबला SDO लगाया

जयपुर: राजस्थान के देवस्थान विभाग (जयपुर) में 'सहायक आयुक्त प्रथम' के पद पर हाल ही लगाए आरएएस आकाश रंजन का तबादला कर दिया है। सोमवार देर रात आई 53 आरएएस अधिकारियों की सूची में आकाश रंजन का भी नाम है। रंजन को उपखण्ड अधिकारी साबला डूंगरपुर के पद पर लगाया है। रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद बहाल हुए आकाश को हाल ही में आई 183 आरएएस अधिकारियों की सूची में देवस्थान विभाग में आयुक्त प्रथम के पद पर लगाया था। इस पद पर नियुक्ति के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय रहा। रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद बहाल हुए एक दागी अधिकारी को महत्वपूर्ण पद पर लगाए जाने की खासी चर्चा रही।

सच बेधड़क ने उठाया प्रमुखता से मामला

सच बेधड़क अखबार ने 12 अगस्त को 'रिश्वत मामले में जेल जा चुके आकाश रंजन की देवस्थान विभाग में फिर दबंग एंट्री' शीर्षक से समाचार प्रकाशित करके दागी आकाश रंजन को चौथी बार देवस्थान विभाग में आयुक्त प्रथम पद पर नियुक्ति देने और भ्रष्टाचार के मामले को प्रमुखता से उठाया था। यह मामला खासा चर्चा में भी रहा। खबर के बाद मामला संज्ञान में आने पर सरकार ने आकाश का देवस्थान विभाग से तबादला डूंगरपुर कर दिया। गौरतलब है कि यह पद पिछले 8 वर्षों से प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सन 2018 से इस कुर्सी पर केवल दो राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों आकाश रंजन और रतनलाल योगी का ही दबदबा रहा है। हाल ही में जारी 183 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची में भ्रष्टाचार के आरोपी आकाश की दोबारा इसी पद पर तैनाती ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में सवाल खड़े कर दिए है।

एसीबी कर चुकी है आकाश को गिरफ्तार

एसीबी ने आकाश को जुलाई 2024 में सात साल पुराने 8000 रुपए की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। आकाश उस समय भी देवस्थान विभाग, जयपुर में सहायक आयुक्त के पद पर ही कार्यरत थे। आकाश को 7 साल पुराने यानी 2017 में अलवर के तिजारा में तहसीलदार रहते हुए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एसीबी ने मामले की जांच पूरी करने के बाद फरवरी 2022 में एसीबी कोर्ट अलवर में आरोप पत्र दाखिल किया था। कोर्ट में बार-बार बुलाए जाने पर भी आरोपी आकाश हाजिर नहीं हुए थे। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एसीबी ने गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए आकाश को 15 जुलाई, 2024 को जयपुर के बड़ पीपली, सीकर रोड स्थित मेरी गोल्ड पब्लिक विद्यालय से गिरफ्तार करके अगले दिन कोर्ट में पेश किया था। गिरफ्तारी के बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

देर रात आई तबादला सूची

सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सोमवार देर रात 53 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले किए। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में विभिन्न विभागों, जिलों और प्रशासनिक पदों पर कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को उनके नए पदस्थापन स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले तथा विभिन्न विभागों और प्रशासनिक पदों पर स्थानांतरित किया गया है। इस फेरबदल को राज्य सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery