Thursday, August, 28,2025

बांसवाड़ा में 6 इंच बारिश फतहसागर के 4 गेट खोले

जयपुर: प्रदेश में बारिश का दौर अब धीमा पड़ गया है। मंगलवार को अलवर, जोधपुर, सीकर, जैसलमेर और कोटपूतली में हल्की से मध्यम तो कहीं तेज बरसात हुई। बांसवाड़ा के भंगड़ा में 6 इंच बरसात हुई। दौसा, अलवर, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में 1 से 3 इंच तक पानी बरसा। फलोदी के सेतरावा में 85, प्रतापगढ़ के धरियावद में 69 और धौलपुर के मनिया में 68 मिमी बारिश हुई। इधर, लगातार बारिश के चलते मंगलवार को उदयपुर की फतहसागर झील के चारों गेट खोल दिए गए। झाड़ोल क्षेत्र में वाकल नदी के उफान से वास-नरसिंगपुरा संपर्क सड़क की पुलिया डूब गई, जिससे दोनों गांवों का संपर्क टूट गया।

स्वरूपसागर और उदयसागर में पानी की तेज आवक

उदयपुर की स्वरूपसागर झील के गेट सोमवार रात को खोले गए। मंगलवार को दो गेटों को 5-5 इंच तक खोला गया। आकोदड़ा बांध और उदयसागर झील के गेट भी खोले गए हैं। जल बहाव क्षेत्र में रहने वाले लोगों को प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी है। जिले में भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर शेष जिले के सभी स्कूलों में मंगलवार को छु‌ट्टी कर दी थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery