Sunday, June, 21,2026

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश

जयपुर: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को जयपुर, कोटा, बूंदी, जोधपुर, चूरू, नागौर सिटी व चौमूं के साथ ही कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजधानी जयपुर में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। कई क्षेत्रों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान बूंदी, राजसमंद, अजमेर, कोटा समेत कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और उमस से भी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 जून तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कई जिलों में मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ व प्रतापगढ़ में 21 जून को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

फलोदी सबसे गर्म @40.8 डिग्री

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान शनिवार को फलोदी में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40.3, चूरू 39.7, जैसलमेर 39.5 और दौसा में 39.3 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना बनी रहेगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery