Monday, March, 16,2026

CM की पहल लाई रंग... बस ऑपरेटरों की हड़ताल समाप्त

जयपुर: सीएम भजनलाल शर्मा की पहल के बाद प्रदेश में तीन दिनों से जारी निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार रात समाप्त हो गई। यात्रियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों से संपर्क में थे। उनके निर्देश पर जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने परिवहन मुख्यालय में बस ऑपरेटरों के साथ बैठक कर गतिरोध खत्म कराया। परिवहन मुख्यालय में गुरुवार रात कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी की मध्यस्थता में लंबी वार्ता चली। बैठक में बस संचालकों की कुछ वाजिब मांगों पर तत्काल सहमति बन गई, जबकि शेष मांगों पर विधानसभा सत्र के बाद सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया गया। सरकार के इस रुख पर ऑपरेटरों ने भरोसा जताते हुए हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। कलेक्टर की मौजूदगी में ही हड़ताल खत्म करने का औपचारिक ऐलान किया गया।

इसके साथ ही प्रदेश में निजी बसों के संचालन को सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि शुक्रवार से परिवहन व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौट आएगी और आमजन को राहत मिलेगी। प्रदेश में बस ऑपरेटर्स की हड़ताल की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी राजीव शर्मा ने जयपुर पुलिस अधिकारियों को समाधान निकालने के स्पष्ट निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव पचार और डीसीपी सुमित मेहरड़ा भी बस ऑपरेटरों से वार्ता में शामिल हुए।

कई जिलों में दिनभर ठप रही बस व्यवस्था

इससे पहले हड़ताल के दौरान जयपुर सहित कई जिलों में निजी बसों के पहिए थम गए थे। होली के त्योहार से पहले हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर महुआ के पास हड़ताली ऑपरेटरों ने चलती बसों को रुकवाया और चालक-परिचालकों के साथ धक्का-मुक्की की। अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, उदयपुर और नागौर सहित कई जिलों में निजी बस सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। रोडवेज बसों में अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। निजी बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अनुसार प्रदेश में करीब 35 हजार बसें हड़ताल में शामिल रहीं, जिनसे प्रतिदिन लगभग 15 लाख यात्री सफर करते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery