Tuesday, July, 14,2026

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय... कई जिलों में बारिश

जयपुर: प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेजी से सक्रिय हो गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। कुचामन सिटी, सीकर, डीडवाना और जयपुर के सांगानेर क्षेत्र सहित कई जगहों पर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में आंशिक बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटों में झुंझुनूं और रामगढ़ (सीकर) में सबसे अधिक 26 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली है, हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्मी अभी भी असर दिखा रही है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। बीकानेर में 40.2 और जैसलमेर में 40.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं माउंट आबू में 28.3 डिग्री के साथ सबसे ठंडा मौसम रहा। जयपुर में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर और फतेहपुर में शाम के समय बारिश हुई।

आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले 24 घंटों के लिए बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, मेघगर्जन और मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने 23 से 26 जून के बीच भी आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने की चेतावनी दी है।

'गॉडजिला' अल नीनो से सूखे का खतरा बढ़ाः नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी प्रशांत महासागर में 1997 जैसी 'सुपर अल नीनो' परिस्थितियां विकसित हो रही हैं, जिसे वैज्ञानिक 'गॉडजिला अल नीनो' कह रहे हैं। इसके कारण भारत समेत दक्षिण एशिया में सूखा और बाढ़ दोनों का खतरा बढ़ सकता है। सैटेलाइट तस्वीरों में समुद्र में असामान्य गर्मी का जमाव दिखा है, जिससे मानसून के कमजोर होने की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह पिछले कई दशकों का सबसे प्रभावशाली अल नीनो हो सकता है, जिसका वैश्विक जलवायु पर बड़ा असर पड़ेगा। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत मौसम सिस्टम से मानसून ने आखिरकार छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया है। लगभग 15 दिनों से बॉर्डर पर रुका मानसून सोमवार को आगे बढ़ा और दंतेवाड़ा के रास्ते राज्य में एंट्री कर गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery