Thursday, June, 26,2025

कब खत्म होगा पहली महिला DGP का इंतजार !

जयपुर: प्रदेश को अगले महीने तक नया डीजीपी मिलेगा। डीजीपी पद के जितने भी आईपीएस अधिकारी दावेदार हैं, वे सभी पुरुष हैं। राजस्थान पुलिस के इतिहास में आज तक कोई महिला आईपीएस अधिकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद तक नहीं पहुंची हैं। प्रदेश में महिला अधिकारी भले ही अलग-अलग स्तरों पर बड़े पद संभाल चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी महिला आईपीएस को डीजीपी बनने का मौका नहीं मिला है। जहां एक ओर राज्य की महिलाएं हर क्षेत्र में नया इतिहास रच रही हैं, वहीं राजस्थान पुलिस में शीर्ष पद पर महिला नेतृत्व की अब तक अनुपस्थिति कसक जैसी है।

राज्य में अब तक कई योग्य और वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी रही हैं, जिन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक, राज आईजी, एडीजी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बेहतरीन सेवाएं दी हैं, फिर भी किसी को भी पुलिस विभाग के सर्वोच्च पद डीजीपी की जिम्मेदारी नहीं मिली है। इस स्थिति को लेकर पुलिस महकमे के भीतर और बाहर, दोनों जगह चर्चा होती रही है। 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह राजस्थान कैडर की पहली महिला अधिकारी थीं, जो डीजी रैंक तक पहुंचीं और बाद में सीआईएसएफ की डीजी बनीं, लेकिन उन्हें भी पूर्णकालिक डीजीपी नहीं बनाया गया।

आईएएस और आईएफएस में महिला नेतृत्व

अखिल भारतीय सेवाओं की तीन प्रमुख शाखाओं में से दो सेवाओं में महिला अधिकारी प्रदेश में शीर्ष पद पर रह चुकी हैं। प्रदेश में 60 साल के लंबे इंतजार के बाद 27 फरवरी, 2009 को पहली बार महिला मुख्य सचिव मिली थीं, जब कुशाल सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद उषा शर्मा भी प्रदेश में मुख्य सचिव रहीं। इसी तरह, प्रदेश के वन महकमे में भी श्रुति शर्मा 'हेड ऑफ फॉरेस्ट' रह चुकी हैं। सिर्फ पुलिस महकमा ही ऐसा विभाग है, जहां अभी तक कोई महिला आईपीएस अधिकारी शीर्ष पद तक नहीं पहुंची है।

2 IPS के पास होगा DGP बनने का मौका

फिलहाल राजस्थान आईपीएस कैडर में कोई महिला आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर की नहीं है, लेकिन अगले महीने एडीजी मालिनी अग्रवाल की डीजी पद पर पदोन्नति हो सकती है। इसके बाद एडीजी डॉ. प्रशाखा माथुर ऐसी महिला आईपीएस अधिकारी हैं, जो डीजी तक पहुंचेंगी। दोनों ही महिला आईपीएस अधिकारियों के पास डीजी बनने के बाद सेवानिवृत्ति में काफी समय रहेगा।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery