Thursday, January, 29,2026

तकनीक और नवाचार से क्राइम कंट्रोल को मिलेगी नई दिशा: डीजीपी

जयपुर: राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन-2026 का आरपीए में शुक्रवार को समापन हुआ। सम्मेलन के अंतिम दिन आधुनिक अपराध नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और पुलिसिंग रणनीतियों पर गहन मंथन किया गया। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने 'पुलिसिंग इन विकसित भारत' विषय पर प्रस्तुतीकरण देते हुए रिकॉर्ड प्रबंधन, दस्तावेजीकरण और दीर्घकालीन पुलिसिंग नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों को विकसित भारत के अनुरूप कार्य और आधुनिक उपकरणों के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित किया। डीजीपी राजीव शर्मा ने सम्मेलन की उपलब्धियां और भविष्य की योजना साझा की। मुख्यमंत्री के निर्देशन में राजस्थान पुलिस उच्च गुणवत्ता वाली पुलिसिंग का संकल्प पूरे प्रदेश में साकार करेगी। पत्रकार वार्ता में डीजीपी ने कहा कि दूसरे राज्यों में कार्रवाई करना सामान्य पुलिस प्रक्रिया है और राजस्थान पुलिस भी समय-समय पर कई राज्यों में जाकर कार्रवाई करती रही है। सम्मेलन के दौरान महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।

दिल्ली पुलिस के विशिष्ट पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने तकनीक और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अपराध रोकने की रणनीति पर जोर दिया। उत्तर प्रदेश के आईपीएस वैभव कृष्ण ने पारिस्थितिकी तंत्र दृष्टिकोण अपनाकर जन आंदोलनों और कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौतियों पर चर्चा की। एनएफएसयू भोपाल के निदेशक डॉ. सतीश कुमार ने फॉरेंसिक जांच और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया। एटीएस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स के आईजी विकास कुमार ने ड्रग्स की समस्या और पुनर्वास पर जोर दिया। एनडीआरएफ के आईजी एन.एस. बुंदेला ने आपदा प्रबंधन की बदलती चुनौतियों को रेखांकित किया, जबकि आईबी की संयुक्त निदेशक सत्यप्रिया सिंह ने विदेशी हस्तक्षेप और सुरक्षा रणनीतियों पर प्रस्तुतीकरण दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery