Friday, June, 19,2026

प्रदेश में हाई अलर्ट: नीट परीक्षा केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा कड़ी

जयपुर: देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर राजस्थान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर परीक्षा की तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने गुरुवार को डीजी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा कड़े निर्देश जारी किए।

बैठक में सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। डीजीपी ने एसओजी को सीकर, कोटा सहित अन्य संवेदनशील जिलों में विशेष टीमें तैनात करने के निर्देश भी दिए हैं। पुलिस मुख्यालय के स्तर पर परीक्षा से जुड़ी हर गतिविधि की पल-पल निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विशेष मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है। पेपर लीक अथवा परीक्षा से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल सत्यापित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस जवानों को दिया प्रशिक्षण

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने भी परीक्षा केंद्रों पर तैनात होने वाले पुलिस जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया है। पुलिस लाइन में इंटेलिजेंस विशेषज्ञों की ओर से जवानों को आधुनिक तकनीकों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की पहचान तथा जांच के तरीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान कानों में छिपाए जाने वाले उपकरण, स्मार्ट चश्मे, डिजिटल घड़ियां और अन्य तकनीकी माध्यमों की जांच संबंधी विशेष अभ्यास कराया गया। निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल एक दिन पहले केंद्रों का निरीक्षण करेगा। परीक्षा वाले दिन पुलिसकर्मी सुबह 9 बजे ही केंद्रों पर पहुंच जाएंगे, जबकि परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी। यह व्यवस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की मांग के अनुरूप लागू की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery