Thursday, October, 22,2026

देश के लिए प्राण देने वाले 154 शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जयपुर: पुलिस शहीद दिवस पर बुधवार को जयपुर, बूंदी, झुंझुनूं और करौली सहित प्रदेशभर में समारोह आयोजित कर वीरगति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में आयोजित मुख्य समारोह में एक वर्ष के दौरान देशभर में कर्तव्य निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 154 पुलिसकर्मियों को नमन किया गया। जयपुर में डीजीपी राजीव शर्मा, सेवानिवृत्त डीजीपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डीजीपी ने 154 शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पढ़कर सुनाए और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पुलिस बैंड ने लास्ट पोस्ट की बिगुल ध्वनि के साथ वीर जवानों को नमन किया। डीजीपी शर्मा ने कहा कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में मातृभूमि की रक्षा करते हुए पुलिस जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्हीं की स्मृति में हर साल पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिन शहीदों के साहस से प्रेरणा लेने और उनके परिजनों को साथ खड़े रहने का अवसर है। अकादमी परिसर में पौधारोपण किया गया और रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सामाजिक सरोकारों में योगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिविर में 49 यूनिट रक्तदान हुआ।

शहीद परिवारों के साथ खड़ा है पुलिस महकमा

डीजीपी ने कहा कि पिछले एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में कर्तव्य निभाते हुए प्राण न्योछावर किए। पुलिस संस्थानों में आयोजित समारोहों में उनके त्याग और बहादुरी को याद किया गया। उन्होंने कहा कि देश शहीदों के परिजनों का हमेशा सम्मान करेगा और पुलिस परिवार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।

जयपुर ग्रामीण पुलिस लाइन में दी सलामी

रिजर्व पुलिस लाइन जयपुर ग्रामीण में आईजी जयपुर रेंज राहुल प्रकाश ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जवानों ने हथियार और शीश झुकाकर सलामी दी तथा शहीदों के सम्मान में तीन-तीन राउंड फायर किए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को नमन किया। बूंदी और झुंझुनूं पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। करौली पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर और पौधारोपण किया गया। जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी परिसर में डीजीपी और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पौधे लगाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery