Thursday, April, 02,2026

रिटायरमेंट पर मिलेगा अब सम्मान के साथ प्रमोशन

जयपुर: पुलिस महकमे में के लंबे समय तक सेवा देने वाले कर्मियों के सम्मान को बढ़ाने लिए डीजीपी राजीव शर्मा ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। प्रस्ताव है कि अब राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल से लेकर उप निरीक्षक (एसआई) तक के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन मानद (ऑनरेरी) प्रमोशन दिया जाएगा।

यानी पुलिसकर्मी अपने कॅरिअर के आखिरी दिन उच्च रैंक की वर्दी पहनकर सम्मानपूर्वक रिटायर हो सकेंगे। जानकारी के अनुसार, इस व्यवस्था को लागू करने की दिशा में पुलिस मुख्यालय स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी है। योजना के तहत सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान पद से एक रैंक ऊपर का मानद प्रमोशन दिया जाएगा। यह प्रमोशन केवल सम्मान के तौर पर होगा, जिसका उनके वेतन, पेंशन या अन्य वित्तीय लाभों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। डीजीपी शर्मा की इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाना और उनके लंबे सेवाकाल के योगदान को सम्मान देना है। अक्सर देखा जाता है कि कई पुलिसकर्मी वर्षों तक ईमानदारी और निष्ठा से सेवा देने के बावजूद पदोन्नति से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में यह व्यवस्था उनके लिए एक सम्मानजनक विदाई का माध्यम बनेगी। पुलिस विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस फैसले से न केवल सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को गर्व की अनुभूति होगी, बल्कि सेवा में कार्यरत अन्य कर्मियों का उत्साह भी बढ़ेगा। इससे विभाग में सकारात्मक माहौल बनेगा और कर्मियों के बीच बेहतर कार्य संस्कृति विकसित होगी।

इस तरह की व्यवस्था पहले से ही दिल्ली पुलिस में लागू है, जहां रिटायरमेंट के दिन पुलिसकर्मियों को मानद प्रमोशन दिया जाता है। इसके अलावा कुछ अर्द्धसैनिक बलों (पैरामिलिट्री फोर्स) में भी यह परंपरा प्रचलित है। इन उदाहरणों को देखते हुए राजस्थान पुलिस भी अब इसी दिशा में कदम बढ़ा रही है।

डीजीपी की यह पहल पुलिस सुधारों की दिशा में एक मानवीय कदम है, जो कर्मचारियों को उनके कॅरिअर के अंत में सम्मान और संतुष्टि का अहसास कराएगा। हालांकि, इसके सफल क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश और पारदर्शी प्रक्रिया तय करना आवश्यक होगा, ताकि सभी पात्र कर्मियों को समान रूप से इसका लाभ मिल सके। पुलिस मुख्यालय जल्द ही इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर राज्य सरकार को भेज सकता है। मंजूरी मिलने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। अगर यह व्यवस्था लागू होती है तो राजस्थान पुलिस देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां सेवानिवृत्ति पर मानद प्रमोशन की परंपरा अपनाई जाती है। डीजीपी की यह पहल पुलिसकर्मियों के सम्मान और मनोबल को नई ऊंचाई देने वाली साबित हो सकती है, जिससे विभाग में सेवा भावना और समर्पण को और मजबूती मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery