Wednesday, August, 12,2026

परीक्षा में नकल-फर्जीवाड़े पर अब SP खुद संभालेंगे जांच की कमान

जयपुर: प्रदेश में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को तकनीक से जोड़ते हुए पुलिस मुख्यालय ने परीक्षा संबंधी अपराधों और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई अपराध समीक्षा बैठक में तय किया गया कि प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, डमी अभ्यर्थी, फर्जी डिग्री-प्रमाण-पत्र और नकल जैसे मामलों की जांच अब महज थाना स्तर की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी। इन प्रकरणों की पुलिस अधीक्षक व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे। परीक्षा संबंधी अपराधों को लेकर एसपी को स्पष्ट भूमिका तय की गई है। डमी कैंडिडेट, पेपर लीक, नकल, फर्जी डिग्री और फर्जी प्रमाण-पत्र से जुड़े मामलों में एसपी स्वयं अनुसंधान की प्रगति पर नजर रखेंगे। ऐसे मामलों में जांच की दिशा, आरोपियों की गिरफ्तारी, साक्ष्य जुटाने और चालान पेश करने की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा होगी। पुलिस को परीक्षा के दौरान निर्धारित एसओपी की कड़ाई से पालना कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसका मकसद परीक्षा माफिया, नकल गिरोह और फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी भर्ती में सेंध लगाने वालों पर त्वरित कार्रवाई करना है।

आदर्श क्रेडिट के मामलों पर भी नजर

बैठक में नेक्सा एवरग्रीन सिटी, आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी और आरजीएचएस से जुड़े लंबित अनुसंधानाधीन मामलों की भी समीक्षा हुई। इन मामलों में भी अधिकारियों को व्यक्तिगत निगरानी बढ़ाकर लंबित अनुसंधान को गति देने के निर्देश दिए गए। डीजीपी ने ई-जीरो एफआईआर, ई-साक्ष्य आईडी बढ़ाने और ई-समन की तामील सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। 60 और 90 दिन में मामलों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों को तकनीक के अधिकतम इस्तेमाल और लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

NEXT-GEN E-CHALLAN लागू की तैयारी

यातायात शाखा में Next- Gen e-Challan System लागू करने की तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा हुई। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की ओर से विकसित इस व्यवस्था का उद्देश्य चालान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और नागरिक-केंद्रित बनाना है। आधिकारिक e-Challan पोर्टल पर वाहन पंजीकरण नंबर, चालान नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर के जरिए लंबित चालान की स्थिति देखी जा सकेगी। नागरिक ऑनलाइन भुगतान करने के साथ चालान और भुगतान रसीद का प्रिंट या PDF डाउनलोड कर सकेंगे।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery