Wednesday, August, 12,2026

20 दिन में 1158 नशा तस्कर हुए गिरफ्तार

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिशा-निर्देश और नेतृत्व में राजस्थान पुलिस के एक माह के विशेष अभियान के पहले 20 दिनों में 848 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज कर 1158 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 9750 किलोग्राम से अधिक डोडा पोस्त, डोडा चूरा, अफीम, गांजा, स्मैक, एमडीएमए और हेरोइन सहित अन्य मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

अभियान 20 अगस्त तक चलेगा। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान में बड़े तस्करों और वाणिज्यिक मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बीकानेर रेंज में सर्वाधिक 206 प्रकरण दर्ज कर 273 तस्कर गिरफ्तार किए गए। उदयपुर रेंज में 111 प्रकरणों में 185, अजमेर में 92 में 144, कोटा में 86 में 125, जोधपुर में 80 में 118 और जयपुर रेंज में 96 प्रकरणों में 117 आरोपी पकडे गए।

1624 हार्डकोर अपराधी दबोचे

अभियान में 1624 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार हुए, जबकि अवैध हथियारों के 319 प्रकरणों में 396 आरोपी पकडे गए। साइबर अपराध में 624 अभियुक्त गिरफ्तार कर 8.24 करोड़ रुपए से अधिक राशि होल्ड कराई गई और 2.91 करोड़ रुपए से अधिक पीड़ितों को लौटाए गए। 9663 स्थानों पर नाकाबंदी कर 7 लाख से अधिक वाहनों की जांच भी हुई। राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि संगठित अपराध, साइबर अपराध, महिला अपराध और नशा तस्करी पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का लक्ष्य अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery