Tuesday, August, 12,2025

नए माह की शुरुआत के साथ बदलेगा पुलिस महकमे का चेहरा

जयपुर: राजस्थान पुलिस महकमे में नए महीने जुलाई की शुरुआत के साथ ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा सोमवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

1990 बैच के आईपीएस अधिकारी मेहरड़ा के रिटायरमेंट के साथ ही डीजीपी और डीजी एसीबी के दो प्रमुख पद खाली हो जाएंगे। ऐसे में पुलिस और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को नया मुखिया मिलना तय है। पिछले महीने हेमंत प्रियदर्शी के रिटायर होने से साइबर क्राइम जैसे महत्वपूर्ण विभाग में डीजी का पद रिक्त हो गया था और डीजी होमगार्ड का पद पहले से ही खाली चल रहा है। वैसे डीजीपी के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से तीन आईपीएस अधिकारियों राजीव शर्मा, संजय अग्रवाल और राजेश निर्वाण के नामों का पैनल फाइनल हो है। चुका डीजीपी की दौड़ में राजीव शर्मा आगे बताए जा रहे हैं।

उच्च स्तर पर पुलिस महकमे की बदली सूरत नजर आना भी है. तीन इसलिए निश्चित क्योंकि आईपीएस अधिकारी आनंद श्रीवास्तव, अशोक राठौर और मालिनी अग्रवाल भी एडीजी से पदोन्नत होकर डीजी रैंक में आ गए हैं। आनंद श्रीवास्तव तो करीब एक माह पहले ही डीजी रैंक में पदोन्नत हो गए थे, जबकि अशोक राठौर और मालिनी अग्रवाल के पदोन्नति आदेश रविवार को जारी हुए हैं। इन तीनों को भी डीजी रैंक के पदों पर नियुक्ति मिलनी हैं। ऐसे में रिक्त चार प्रमुख पदों के अलावा भी राज्य सरकार उच्च स्तर पर कुछ बड़ा फेरबदल कर सकती है। सभी की निगाहें अब इसी पर हैं कि किस सीनियर आईपीएस को क्या नई जिम्मेदारी मिलती है।

मेहरड़ा की विदाई आज

डीजीपी मेहरड़ा के सम्मान में सोमवार सुबह 11 बजे एसीबी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस और विदाई समारोह होगा, जिसमें सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इससे पहले राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में सुबह 8 बजे फेयरवेल परेड के जरिए उन्हें विदाई दी जाएगी। पुलिस विभाग नए डीजीपी की नियुक्ति की तैयारियों में भी जुटा है।
प्रदेश में अब डीजी रैंक के नौ अधिकारी

मेहरड़ा के रिटायर होने के बाद प्रदेश में डीजी रैंक के नौ अधिकारी रहेंगे। इनमें से तीन अधिकारी राजीव शर्मा, राजेश निर्वाण और राजेश आर्य फिलहाल केंद्र में डेपुटेशन पर है। वहीं, संजय कुमार अग्रवाल डीजी इंटेलिजेंस, गोविंद गुप्ता डीजी जेल, अनिल पालीवाल डीजी टेलीकम्युनिकेशन के पद पर तैनात है। हाल ही में प्रमोट होकर डीजी बने आनंद कुमार श्रीवास्तव, अशोक राठौर और मालिनी अग्रवाल अभी एडीजी के मौजूदा पदों पर कार्यरत है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery