Tuesday, July, 14,2026

पुलिस के खौफ से अब खुद उतरवा रहे ब्लैक फिल्म, बंपर और हूटर

जयपुर: सड़क पर रौब झाड़ने के लिए गाड़ियों में लगवाए गए अवैध बंपर, हृटर, फ्लैशर और काली फिल्म अब वाहन मालिकों पर भारी पड़ रहे हैं। राजस्थान पुलिस के सख्त अभियान ने ऐसा असर दिखाया है कि अब लोग कार्रवाई से बचने के लिए खुद ही अपने वाहनों से अवैध मॉडिफिकेशन हटाने लगे हैं। प्रदेशभर में चल रहे विशेष सड़क सुरक्षा महाअभियान ने नियम तोड़ने वालों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति साफ दिखाई दे रही है। यातायात पुलिस और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के चलते पिछले 12 दिनों में 1 लाख से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की
गई है। यह आंकड़ा बताता है कि प्रदेश की सड़कों पर लंबे समय से नियमों को ताक पर रखकर चल रहे वाहन अब पुलिस के रडार पर हैं।

वाहन मालिकों में खलबली

जयपुर के निवारू रोड स्थित गैराज मालिक सचिन यादव ने बताया कि अभियान शुरू होने के बाद कई शहरों के वाहन मालिक स्वयं अपने वाहनों से हूटर, फ्लैशर, प्रेशर हॉर्न और अवैध बंपर हटवाते नजर आ रहे हैं। रोज गैराज में लोग बंपर, ब्लैक फिल्म और हूटर आदि हटवाने के लिए आ रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार लगातार हो रही कार्रवाई और भारी जुर्माने के कारण लोगों ने अब नियमों का पालन करना शुरू कर दिया है। जिन लग्जरी एसयूवी और निजी वाहनों में पहले सरकारी वाहन जैसा रौब दिखाने के लिए लाल-नीली बत्ती और हूटर लगाए गए थे, अब ऐसे वाहन मालिक पुलिस कार्रवाई के डर से इन्हें हटाने में ही भलाई समझ रहे हैं।

जयपुर पश्चिम बना कार्रवाई का केंद्र

जिला स्तर पर जयपुर पश्चिम सबसे आगे रहा, जहां 15 जून को 470 मामलों में कार्रवाई की गई। इसके बाद धौलपुर, जयपुर यातायात, चित्तौड़गढ़, जयपुर ग्रामीण और बारां जिलों में भी सघन अभियान चलाया गया। ब्लैक फिल्म हटाने की सर्वाधिक कार्रवाई जयपुर यातायात क्षेत्र में हुई।

सबसे ज्यादा निशाने पर ब्लैक फिल्म

प्रदेश में 4 से 15 जून तक चले अभियान में सबसे अधिक कार्रवाई ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर हुई। पुलिस ने 39,417 वाहनों से काली फिल्म हटवाई या चालान किए। इसके अलावा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले 26,545 वाहनों पर कार्रवाई हुई। वहीं गाड़ियों पर जाति, पद, राजनीतिक पहचान या अन्य अनाधिकृत शब्द लिखवाकर रौब झाड़ने वाले 14,119 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। सबसे चौकाने वाली बात यह है कि करीब 10 हजार वाहन ऐसे मिले, जिनमें अवैध बंपर, अतिरिक्त गार्ड, चौड़े टायर या अन्य संरचनात्मक बदलाव किए गए थे। ऐसे 9,870 मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं 7,428 वाहनों में अवैध लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट और हूटर लगे मिले।

हर दिन 10 हजार से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई

महज 12 दिनों में 1,02,878 वाहनों पर कार्रवाई का मतलब है कि रोजाना औसतन 8 से 10 हजार वाहन नियम तोड़ते पकड़े जा रहे हैं। यह आंकड़ा बताता है कि सड़क सुरक्षा के नियमों की किस हद तक अनदेखी की जा रही थी। अभियान की रफ्तार 15 जून को भी कम नहीं हुई। एक ही दिन में 7,208 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें 2,646 ब्लैक फिल्म, 1,926 नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, 984 अनाधिकृत लेखन, 654 अवैध मॉडिफिकेशन, 653 हूटर और फ्लैशर तथा 345 प्रेशर हॉर्न के मामले शामिल रहे।

पुलिस का संदेश... कानून से बड़ा कोई नहीं

अभियान किसी एक-दो दिन की कवायद नहीं, बल्कि लगातार चलने वाला प्रवर्तन अभियान है। वाहन चालक किसी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन, ब्लैक फिल्म, अनाधिकृत बत्ती, हूटर या नियम विरुद्ध नंबर प्लेट का उपयोग न करें। सड़क पर कानून से बड़ा कोई नहीं। टशन दिखाने के लिए लगवाए गए अवैध बंपर, हूटर और ब्लैक फिल्म अब सीधे चालान, जब्ती और कानूनी कार्रवाई का कारण बन रहे हैं। ऐसे में वाहन मालिकों के लिए नियमों की पालना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है। अनिल पालीवाल, डीजी ट्रैफिक

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery