Thursday, February, 26,2026

कविराज जोधपुर पुलिस आयुक्त, राहुल प्रकाश जयपुर रेंज IG

जयपुर: राज्य सरकार ने विधानसभा सत्र के बीच भारतीय पुलिस सेवा के 21 अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्यतया सरकार विधानसभा सत्र के बीच इस तरीके के तबादले करने से बचती है, लेकिन लंबे समय बाद ऐसा हुआ है। कार्मिक विभाग की ओर से सोमवार देर रात जारी तबादला सूची में सरकार ने पुलिस आयुक्तालय में विशेष आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश को अब जयपुर रेंज आईजी बनाया है। वहीं, राहुल कोटोकी को जेडीए से हटाकर आईजी कार्मिक लगाया गया है। शरत कविराज को जोधपुर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। सत्येन्द्र सिंह को आईजी जोधपुर रेंज, ओम प्रकाश-II को आईजी बीकानेर रेंज और राजेन्द्र प्रसाद गोयल को आईजी कोटा रेंज लगाया गया है।

डॉ. हवा सिंह घुरिया को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, मुख्यालय जयपुर लगाया गया है, जबकि बिपिन कुमार पाण्डेय को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रफुल्ल कुमार को एडीजी इंटेलिजेंस, एच.जी. राघवेन्द्र सुहासा को एडीजी प्रशिक्षण तथा राजेश मीणा को आईजी गृह रक्षा, जयपुर लगाया गया है। डॉ. प्रीति चंद्रा को आईजी कानून एवं व्यवस्था, एस. परिमला को आईजी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, ओम प्रकाश-1 को विशेष आयुक्त (ऑपरेशन्स) जयपुर, विकास कुमार को आईजी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स तथा अजय पाल लांबा को आईजी एसओजी जयपुर नियुक्त किया गया है।

किसको कहां लगाया

  • डॉ. हवा सिंह घुमरिया -अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, मुख्यालय, जयपुर
  • बिपिन कुमार पाण्डेय -अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा, जयपुर
  • प्रफुल्ल कुमार - अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, इंटेलिजेंस,
  • एच. जी. राघवेन्द्र सुहासा -अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, प्रशिक्षण, जयपुर
  • राजेश मीणा - महानिरीक्षक पुलिस, गृह रक्षा, जयपुर
  • शरत कविराज - पुलिस आयुक्त, जोधपुर
  • एस. परिमला - महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • ओम प्रकाश-1 - विशेष आयुक्त (ऑपरेशन्स), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
  • विकास कुमार - महानिरीक्षक पुलिस, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जयपुर
  • अजय पाल लांबा - महानिरीक्षक पुलिस, एस.ओ.जी., जयपुर
  • सत्येन्द्र सिंह - महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज, जोधपुर
  • राहुल प्रकाश - महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज, जयपुर
  • हेमन्त कुमार शर्मा -महानिरीक्षक पुलिस, एस.सी. आर.बी., जयपुर
  • सत्येन्द्र कुमार - मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन (RITI), जयपुर
  • -डॉ. प्रीति चंद्रा महानिरीक्षक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था, प्रशासन, जयपुर
  • हरेंद्र कुमार महावर -महानिरीक्षक पुलिस, सी.आई.डी. (सी.बी.), जयपुर
  • राहुल कोटोकी - महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
  • ओम प्रकाश ॥ - महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर
  • राजेश सिंह - महानिरीक्षक पुलिस, ए.टी.एस., जयपुर
  • राजेन्द्र प्रसाद गोयल -महानिरीक्षक पुलिस, कोटा रेंज, कोटा
  • कालूराम रावत - महानिरीक्षक पुलिस, सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, जयपुर
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery