Saturday, August, 29,2026

नशे के खिलाफ एक्शन प्लान... हॉटस्पॉट से सप्लायर तक निगरानी

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए साप्ताहिक समीक्षा की नई व्यवस्था शुरू की है। पुलिस मुख्यालय में अब प्रत्येक बुधवार एंटी नारकोटिक अभियानों और कार्रवाइयों की राज्य स्तर पर समीक्षा की जाएगी। बुधवार को डीजीपी राजीव शर्मा की अध्यक्षता में पहली साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें नशे के नेटवर्क और उससे जुड़े अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा कि नशे और इसके कारोबार में शामिल अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नशे की तस्करी के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई को केवल नशे की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रखा जाए। नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों और उसकी पूरी कड़ी को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। बैठक में सभी जिलों के स्कूल और कॉलेजों में 19 से 31 अगस्त तक विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अभियान के जरिए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में आईजी क्राइम ब्रांच शरत कविराज, डीआईजी कार्मिक एवं प्रमुख स्टाफ ऑफिसर कुंवर राष्ट्रदीप, डीआईजी एएनटीएफ अभिजीत सिंह, एसपी एएनटीएफ अमित जैन सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

जिलों में चिह्नित होंगे नशे के हॉटस्पॉट

नशे की रोकथाम के लिए जिलों में हॉटस्पॉट चिह्नित कर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। तस्करी से जुड़े अपराधियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस की जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। डीजीपी ने बताया कि प्रदेश में एंटी नारकोटिक गतिविधियों को गति देने के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इससे सूचना तंत्र, आपसी समन्वय और निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।

सात महीने में पिछले साल से ज्यादा कार्रवाई

डीजीपी ने बताया कि वर्ष 2026 के शुरुआती सात महीनों में ही पिछले वर्ष की तुलना में अधिक एंटी नारकोटिक कार्रवाइयां की गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई की गति और प्रभाव बढ़ाने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery