Sunday, May, 10,2026

राजस्थान पुलिस ने केंद्र से मांगे 10 एंटी ड्रोन डिफेंस सिस्टम

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने राज्य की आंतरिक सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी और वीआईपी सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय ने भारत सरकार से 10 एंटी ड्रोन डिफेंस सिस्टम उपलब्ध कराने का औपचारिक प्रस्ताव भेजा है। बदलते सुरक्षा परिदृश्य और ड्रोन तकनीक के बढ़ते दुरुपयोग को देखते हुए इस मांग को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन आधुनिक एंटी ड्रोन सिस्टम्स के मिलने से राजस्थान पुलिस की परिचालन क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। खासकर पाकिस्तान से सटी लंबी और संवेदनशील अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर निगरानी को नई तकनीकी मजबूती मिलेगी। ड्रोन के जरिए होने वाली घुसपैठ, हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

बीते कुछ वर्षों में ड्रोन तकनीक  का उपयोग तेजी से बढ़ा है। जहां पहले इसका इस्तेमाल शादी- ब्याह, आयोजनों और वीडियोग्राफी तक सीमित था, वहीं अब इसका उपयोग तस्करी, जासूसी और सुरक्षा को चुनौती देने वाली गतिविधियों में भी होने लगा है। देश के कई सीमावर्ती राज्यों में ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ गिराने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन्हीं खतरों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान पुलिस ने समय रहते केंद्र सरकार से एंटी ड्रोन डिफेंस सिस्टम की मांग की है।

आधुनिक तकनीक

इन सिस्टम्स में रेडार, रेडियो फ्रीक्वेंसी डिटेक्शन, जैमर और ड्रोन न्यूट्रलाइजेशन जैसी आधुनिक तकनीक शामिल होगी। यह न केवल ड्रोन की मौजूदगी का पता लगाएगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर उसे हवा में ही निष्क्रिय या नियंत्रित भी कर सकेगा।

वीआईपी सुरक्षा के लिहाज से भी यह सिस्टम बेहद जरूरी

राजस्थान की भौगोलिक स्थिति सुरक्षा एजेंसियों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रही है। रेगिस्तानी इलाका, खुला भूभाग और सीमित आबादी वाले क्षेत्र ड्रोन गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाते हैं। प्रस्तावित एंटी ड्रोन डिफेंस सिस्टम ड्रोन की पहचान, ट्रैकिंग और जरूरत पड़ने पर उसे निष्क्रिय करने में सक्षम होंगे। इससे सीमा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी। सिर्फ सीमा सुरक्षा ही नहीं, बल्कि वीआईपी और वीवीआईपी सुरक्षा के लिहाज से भी यह सिस्टम बेहद अहम माना जा रहा है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery