Tuesday, May, 26,2026

पीएम सूर्यघर योजना में राजस्थान ने रचा इतिहास

जयपुर: राजस्थान ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में गुरुवार को बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। योजना के तहत प्रदेश में 2 लाख से अधिक रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। इससे राजस्थान अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। जयपुर के इमली वाला फाटक स्थित नटराज नगर निवासी तारा शर्मा इस योजना की 2 लाखवीं उपभोक्ता बनीं, जिनके घर पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाया गया। इस मौके पर जयपुर डिस्कॉम की अधीक्षण अभियंता महिमा साराभाई और अनिल टोडवाल ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी तथा सोलर कुकटॉप भेंट किया। प्रदेश में अब तक 771 मेगावाट क्षमता के सौर संयंत्र लगाए जा चुके हैं तथा कुल इंस्टॉलेशन संख्या 2 लाख 416 तक पहुंच गई है। केंद्र सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को 1354 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery