Friday, June, 19,2026

सरकार से 2000 करोड़ का भुगतान व समय सीमा बढ़ाने पर बनी सहमति

जयपुर: पीएचईडी कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन और राज्य सरकार के बीच मंगलवार को हुई सकारात्मक वार्ता के बाद ठेकेदारों ने पूरे प्रदेश में 17 जून से प्रस्तावित पेयजल सप्लाई बंद करने की चेतावनी वापस ले ली है। वार्ता में ठेकेदारों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए सरकार ने उनकी अधिकांश मांगों को स्वीकार कर लिया। अक्टूबर 2024 से 15 जून, 2026 तक बिना एलडी काटे कार्य पूर्ण करने की समय सीमा बढ़ाने पर सहमति बन गई है। सरकार ने भुगतान को लेकर भी ठोस आश्वासन दिया है। इसके तहत लगभग 1000 करोड़ रुपए अगले सात दिनों के अंदर और शेष 1000 करोड़ रुपए 15 जुलाई, 2026 तक जारी करने की सहमति दी गई है। पीएचईडी कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने सभी योजनाओं में सुचारू रूप से पेयजल सप्लाई जारी रखने का भरोसा भी दिया है।

यह था मामला...

इससे पहले पीएचईडी ठेकेदारों ने पूरे राजस्थान में 17 जून से पेयजल आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी थी। ठेकेदारों का आरोप था कि मंत्री स्तर पर हुए समझौते के बावजूद लंबित बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने ठेकेदारों की मांगों को वाजिब बताते हुए कहा था कि विभागीय अधिकारियों ने उनसे बात कर ली है और रुके हुए भुगतान जल्द जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने ठेकेदारों से पानी बंद न करने की अपील की थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery