Tuesday, May, 19,2026

पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं

जयपुर: राजस्थान में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सहित सभी आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सामान्य और निर्वाध बनी हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों आईओसीएल (IOCL), बीपीसीएल (BPCL) एवं एचपीसीएल (HPCL) ने आमजन को आश्वस्त किया है कि प्रदेश में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर और पर्याप्त है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख तथा राज्य स्तरीय समन्वयक मनोज गुप्ता ने बताया कि टर्मिनलों और डिपो से लेकर रिटेल आउटलेट्स तक संपूर्ण ईंधन आपूर्ति श्रृंखला सुचारू और प्रभावी रूप से संचालित हो रही है। कहीं भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है। राज्य के सभी स्थानों पर ईंधन स्टॉक की लगातार निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार पुनःपूर्ति का कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है और राज्यभर में इसकी उपलब्धता सामान्य बनी हुई है। सभी उपभोक्ताओं तक निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। तेल उद्योग की ओर से लॉजिस्टिक्स, स्टॉक मूवमेंट और रिटेल संचालन के संबंध में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पूरे प्रदेश में ईंधन की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। आमजन से सामान्य खपत व्यवहार बनाए रखने की अपील की गई है। गुप्ता ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से ईंधन की खरीद अथवा संग्रहण नहीं करने और सही जानकारी के लिए केवल तेल विपणन कंपनियों के आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही विश्वास करने का आग्रह किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery