Thursday, October, 22,2026

ग्रामीण सियासत का आज इम्तिहान, बूथों पर जनता की बारी

जयपुर: राजस्थान में गांवों की सरकार चुनने के लिए गुरुवार को पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। प्रदेश के 16 जिलों में जिला परिषद और 104 पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

पहले चरण में 85 लाख 7 हजार 306 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए प्रदेशभर में 9,886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। पहले चरण में 104 पंचायत समितियों की 1,806 सीटों के लिए 5,233 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, जिला परिषद की 586 सीटों पर 1,693 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। दस पंचायत समिति सदस्य और तीन जिला परिषद सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। आदिवासी बहुल इलाकों में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी), जबकि कई क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और निर्दलीय प्रत्याशी भी मुकाबले को रोचक बना सकते हैं।

दो पदों के लिए दो ईवीएम, 24 को सरपंच-पंच के चुनाव

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदाताओं को अलग-अलग ईवीएम पर वोट डालना होगा। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे। इनके लिए 24 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा।

जयपुर में 797 केंद्र, 7.43 लाख मतदाता

जयपुर जिले में आठ पंचायत समितियों चौमूं, दूद्ध, गोविंदगढ़, झोटवाड़ा, जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल, मौजमाबाद और सांभर के 146 वार्डों तथा जिला परिषद के 22 वार्डों में मतदान होगा। जिले में 797 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता वोट डाल सकेंगे। इनमें 3,84,195 पुरुष और 3,59,445 महिला मतदाता हैं। मतदान दलों को बुधवार को श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से निर्वाचन सामग्री के साथ रवाना किया गया। चार चरणों में होने वाले इन चुनावों को ग्रामीण क्षेत्रों में दोनों प्रमुख दलों की संगठनात्मक ताकत, स्थानीय नेतृत्व और जनाधार की अहम परीक्षा माना जा रहा है। अब मतदाताओं का फैसला तय करेगा कि गांवों की राजनीति में किस दल को बढ़त मिलती है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery